Breaking News
recent

AAP नेता मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप, 'हमारे सात विधायकों पर BJP की नजर'

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। दिल्ली की सत्ता के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP नेता मनीष सिसोदिया का कहना है कि भाजपा उनके सात विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।

पढ़ें- पश्चिम बंगाल में अमित शाह की ललकार, कश्मीर से हट कर रहेगी धारा 370

सिसोदिया का भाजपा पर गंभीर आरोप

लोकसभा चुनाव के बीच मनीष सिसोदिया के बयान से सनसनी मच गई है। सिसोदिया ने कहा कि आप पार्टी के सात विधायकों से भाजपा संपर्क में है और उन्हें दस करोड़ रुपए का ऑफर भी दिया गया है। डिप्टी सीएम ने इसका खुलासा करने का दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ में कोई विधायक नहीं मिलेगा और न ही जनता का वोट मिलेगा। सिसोदिया ने कहा कि हमारे विधायक हर एक बातचीत हमें बता रहे हैं। हमारे पास बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है और सही समय आने पर इसका खुलासा किया जाएगा।

पढ़ें- PM मोदी से शिवसेना की मांग, भारत में भी बैन हो बुर्का, समर्थन में उतरी साध्वी प्रज्ञा

अमित शाह और पीएम मोदी मुद्दों पर चुनाव लड़ें- AAP

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को आम आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद फरोख्त के बजाय मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए। चार साल में एक बार बवाना के विधायक को तोड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन वहां उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को ही जनता ने चुना है। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि मेरे संपर्क में तृणमूल कांग्रेस के चालीस विधायक हैं। पीएम ने कहा था जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तो दीदी आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी और कई विधायक आपको छोड़कर चले जाएंगे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.