Breaking News
recent

बीच चुनाव AAP को झटका, BJP में शामिल हुए विधायक अनिल वाजपेयी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) की सरगर्मियां चरम पर हैं। तीन चरणों के मतदान अब भी बचे हैं, लेकिन इसी बीच दिल्ली ( Delhi ) में आम आदमी पार्टी ( AAP ) को बड़ा झटका लगा है। गांधी नगर से AAP विधायक अनिल वाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) का दामन थाम लिया है।

पढ़ें- उत्तराखंड: BJP विधायक चैंपियन के बिगड़े बोल, नेहरू और गांधी को लेकर दिया विवादित बयान

भाजपा में शामिल हुए AAP विधायक अनिल वाजपेयी

विधायक अनिल वाजपेयी ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ( Vijay Goel ) ने वाजपेयी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। दिल्ली में मतदान से पहले आप के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, आप में गठबंधन और उम्मीदवारी को लेकर अनिल वाजपेयी काफी नाराज चल रहे थे, इसलिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि पत्रिका डॉट काम ने पहले ही बता दिया था कि अनिल वाजपेयी भाजपा का दामन थामेंगे। यहां आपको बताते चलें कि हाल ही में AAP नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि भाजपा उनके सात विधायकों को खरीदने की कोशिश कर ही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया था कि दस-दस करोड़ रुपए का ऑफर विधायकों को दिया जा रहा है। इसके बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा पर विधायक खरीदने का आरोप लगाया था।

पढ़ें- EC ने CM योगी आदित्‍यनाथ को 'बाबर की औलाद' पर थमाया नोटिस, रेणुका चौधरी ने दी इस बात की नसीहत



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.