Breaking News
recent

दिल्ली: रोड शो के दौरान युवक ने सीएम केजरीवाल को मारा थप्पड़, AAP ने मोदी-शाह पर साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक शख्स ने थप्पड़ मारा है। चुनावी रोड शो के दौरान युवक ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोतीनगर इलाके में केजरीवाल पार्टी प्रत्याशी बृजेश गोयल के लिए रोड शो कर रहे थे, इसी दौरान एक युवक ने गाड़ी पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। युवक की पहचान सुरेश के तौर पर हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केजरीवाल से नाराज युवक ने उन्हें थप्पड़ मारा है।

ये भी पढ़ें: मिर्ची हमले पर बोले अरविंद केजरीवाल, ये लोग मिलकर मुझे मरवाना चाहते हैं

 

केजरीवाल के थप्पड़कांड पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मोदी-शाह केजरीवाल की हत्या कराना चाहते हैं।

केजरीवाल पर हो चुके हैं कई हमले

बता दें कि हाल ही में केजरीवाल पर कई बार हमले हो चुके हैं। हाल ही में दिल्ली सचिवालय में उनके दफ्तर के बाहर एक युवक ने मिर्ची पाउडर फेंका था। जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले 2016 में केजरीवाल पर जूते और स्याही अटैक भी हो चुके हैं। एक ऑटो चालक ने रैली में केजरीवाल पर जूता फेंका था। उसके बाद फिर स्याही से हमला बोला गया। बता दें कि दिल्ली में 12 मई को लोकसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर प्रचार प्रसार जोरों पर है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.