Breaking News
recent

Alwar Gang Rape: आरोपियों और पीड़िता का हुआ आमना-सामना, जानें शिनाख्त परेड में क्या हुआ?

अलवर। alwar gang rape - थानागाजी सामूहिक बलात्कार के मामले में पकड़े गए सभी पांचों आरोपियों की शनिवार को अलवर जेल में शिनाख्त परेड से पहचान कर पुष्टि की गई। पुलिस सुरक्षा में पीड़िता महिला और उसके पति को अलवर लाया गया। यहां पर सभी आरोपियों की एक-एक करके पहचान कराई गई।

 

शिनाख्त परेड में आरोपियों की पुष्टि हो गई है। अब पुलिस मामले में चालान पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि सामूहिक दुष्कर्म मामले के पांचों आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जिनकी अब शिनाख्त परेड से पुष्टि हो चुकी है। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता व पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग यह कह चुके हैं कि मामले की सुनवाई ऑफिसर स्कीम के तहत होगी।

 

इधर, घटना से लोगों में गुस्सा अभी तक बरकरार है। घटना के विरोध में शनिवार को कस्बे में सर्वसमाज ने आक्रोश रैली निकालकर नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सर्वसमाज के लोगों ने आरोपितों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। सुबह कस्बे के बुनकर मोहल्ले में थानागाजी गैंगरेप मामले को लेकर सर्वसमाज की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गैंगरेप की इस घटना से देश के हर नागरिक की भावना को आघात पहुंचा है।

 

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर ब्लात्कारियों को फांसी से कम की सजा नहीं मिलनी चाहिए। इस दौरान सर्वसमाज के लोगों ने बुनकर मोहल्ले से जनाक्रोश रैली रवाना की। रैली के दौरान लोग हाथों में ब्लात्कारियों को फांसी दो लिखे बेनर लेकर चल रहे थे। रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। जहां पर उन्होंने नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्षद लक्ष्मीनारायण बुनकर, पंसस लोकेश मीणा, पार्षद प्रतिनिधि विशाल पलसानिया, महेन्द्र ढबास, जोगेन्द्र गोठवाल, सरपंच राधेश्याम गोठवाल, हेमंत नैनावत,सुरेन्द्र पलसानिया, अरुण वर्मा, खेमचंद वर्मा, राकेश नैनावत आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.