Breaking News
recent

arjunram ने बनाई 50  हजार की बढ़त, श्रीकोलायत में पिछड़े

 

बीकानेर. बीकानेर लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने 50 हजार मतों की बढ़त
बढ़त बना ली है। हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि मेघवाल श्रीकोलायत
विधानसभा में एकबारगी मेघवाल पिछड़ते दिखाई दिए।

 

मतगणना का तीसरा राउण्डभी पूरा हो चुका है। कुल १४ राउण्ड की गिनती होनी है। अपनी बढ़त को देखभाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंनेराजस्थान पत्रिका टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा कि प्रदेश की 25 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त दिखाई दे रही है। निश्चित रूप से पिछले चुनाव की भांति इस बार भी प्रदेश की २५ सीटों पर भाजपा प्रत्याशी काबिज
होंगे।

 

लगे मोदी के जयकारे

बीकानेर लोकसभा सीट में भाजपा की बढ़त देख मतगणना स्थल के बाहर खड़े
भाजपा प्रत्याशियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयकारे लगाए। भाजपा
के इस उत्साह में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह करीब साढ़े
दस बजे तक चौथे राउण्ड की मतगणना शुरू हो चुकी थी। मतगणना के आंकड़ों पर
नजर डाली जाए तो चौथे राउण्ड में अब अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर लोकसभा की
आठों विधानसभा में फिलहाल आगे चल रहे हैं।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.