Breaking News
recent

महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी की तुलना Avengers मूवी के विलेन थानोस से की

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं का प्रचार प्रसार जोरों पर है। इस दौरान नेता एक दूसरों पर निजी हमले भी कर रहे हैं। ताजा मामला जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती का है। महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी की तुलना एवेंजर्स (Avengers) फिल्म के सुपर विलेन थानोस से की है । महबूबा मुफ्ती ने न्यूज ऐजेंसी एएनआई की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा कि हमारे 'देसी ऐवेंजर्स की बी टीम हालांकि, इनके (पीएम मोदी) वर्तमान आचरण की बात करें तो वह थेनोस के ज्यादा करीब है।'दरअसल पीएम मोदी ने एक रैली में कहा कि हम भारत को धरती, वायु और अंतरिक्ष हर जगह से सुरक्षित करेंगे। जिसके बाद मुफ्ती ने इसपर रिट्वीट किया।

ये भी पढ़ें: आखिर महबूबा मुफ्ती क्यों दे रही हैं लगातार राष्ट्रविरोधी बयान, जानिए अंदर की पूरी कहानी

पीएम मोदी ने फिल्म का जिक्र करते हुए राहुल पर कसा था तंज

दरअसल पीएम ने एक रैली में इस फिल्म का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने कहा था कि मैंने सुना है कि इन दिनों एवेंजर्स मूवी चल रही है। इसमें दिखाया जा रहा है कि अलग-अलग ग्रहों से लोग आ रहे हैं हो सकता है कि एवेंजर्स के स्क्रिप्ट राइटर ने दुनिया के साइज का आंकड़ा अपने स्क्रिप्ट के लिए बनाया हो जो राहुल गांधी की टीम में आ गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.