Breaking News
recent

युवराज सिंह ने संन्यास लेने का बना लिया है मन, BCCI से चाहते हैं विदेशी टी20 लीग खेलने की अनुमति

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के लिए अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ नजर नहीं आ रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया से वो काफी लंबे समय से बाहर हैं और IPL में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जिसकी वजह से उन्हें पूरे टूर्नामेंट में बाहर ही बिठाया गया। अब टीम इंडिया का ये शेर क्रिकेट को अलविदा कहने पर गंभीरता से विचार कर रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि वो जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

विदेशी टी20 लीग खेलना चाहते हैं युवराज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवराज सिंह आईसीसी से स्वीकृत विदेशी टी20 लीग खेलना चाहते हैं, इसीलिए वो इंटरनेशनल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कहने पर विचार कर रहे हैं। संन्यास के बाद ही बीसीसीआई युवी को टी20 लीग खेलने की परमिशन देगी। बता दें कि युवराज सिंह के पास कनाडा की जी टी20 लीग, आयरलैंड के यूरो टी20 स्लैम और हॉलैंड की टी20 लीग खेलने का ऑफर है।

टीम इंडिया में वापसी की नहीं है उम्मीद

37 साल के हो चुके युवराज सिंह काफी समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। युवराज सिंह की कोशिश थी कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बलबूते वो टीम इंडिया में जगह बना पाएंगे, लेकिन आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका भी नहीं मिला।

जून 2017 में खेला था आखिरी वनडे मैच

भारत के लिए 300 वनडे मैच खेल चुके युवराज सिंह ने 2 साल पहले जून 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था। युवराज तभी से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय करियर में युवराज ने 300 वनडे मैचों में 8701 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 14 शतक और 52 अर्द्धशतक हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.