बीकानेर. भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल की बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में बढ़त कायम है। छठे राउण्ड में वे करीब एक लाख, २८ हजार वोटों से आगे है। छठे राउण्ड की गिनती तक अर्जुन राम मेघवाल को तीन लाख, ३ हजार ४१ मत मिले थे, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल को एक लाख, ७६ हजार ७९ मत ही मिले। छठे राउण्ड तक करीब पचास फीसदी मतों की गिनती का कार्य पूर्ण कर लिया गया था। कुल १४ राउण्ड में मतों की गिनती होनी है। भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल की बढ़त को देख मतगणना स्थल के बाहर खड़े भाजपा समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया।
इन्होंने किसी को नहीं किया पसंद
बीकानेर लोकसभा सीट के मतगणना आंकड़ों को देखें तो छठे राउण्ड तक हुईमतगणना में करीब छह हजार लोगों के नोटा का उपयोग करने की जानकारी मिली है। छठे राउण्ड की गिनती तक बीकानेर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा में करीब छह हजार मतदाता एेसे थे, जिन्होंने नोटा का उपयोग कर यह सिद्ध कर दिया कि उनकी नजर में यहां खड़े हुए नौ प्रत्याशियों में से कोई भी उनकी
नजर में ठीक नहंी है। शायद यही कारण रहा कि उन्होंने किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं किया।





No comments:
Post a Comment