Breaking News
recent

Bikaner : मौसेरे भाइयों ने गले मिल जताई प्रसन्नता

बीकानेर. मतगणना स्थल के बाहर जहां संभावित जीत वाले भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम
मेघवाल के समर्थन में नारे लग रहे हैं, वहीं मतगणना स्थल के भीतर प्रसन्नता और खुशी के कई दौर दिखाई दिए। भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल और कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल ने एक-दूजे के गले मिल प्रसन्नता जाहिर की। आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी भले ही आपस में आमने-सामने खड़े हों, लेकिन दोनों में भाइचारे की भावनाओं में कोई कमी नहीं दिखी। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई है।

 

चुनाव से पहले दिया था इस्तीफा

 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व पुलिस के उच्चाधिकारी पद से
त्यागपत्र देकर वर्तमान में लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल
मेघवाल ने राजनीति के मैदान में कदम रखा था। वहीं भाजपा के प्रत्याशी
अर्जुनराम मेघवाल भी जिला कलक्टर पद के बाद राजनीति में आए थे।

 

नौवे दौर की गिनती पूरी

 

बीकानेर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा की चल रही मतगणना के नौवें दौर
में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल करीब एक लाख, ५८ हजार मतों से आगे
चल रहे हैं। उन्हें आठ राउण्ड तक ३९४६७४ मत मिले थे। वहीं कांग्रेस
प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल को २३५९४४ मत ही मिले।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.