नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसक झड़पों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने है। अभी तक हुए 6 चरणों के चुनाव में यहां हर बार हिंसक घटनाएं देखने को मिली हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके लिए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS पर निशाना साधा है। ममता ने कहा कि ये लोग मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय सुरक्षाबलों की वर्दी में भाजपा और आरएसएस के लोग काम कर रहे हैं और भाजपा को वोट देने के लिए लोगों पर दबाव बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें : IPL 2019 Final: आंकड़ों में चेन्नई पर भारी मुंबई, लेकिन धोनी में अनहोनी को होनी करने की ताकत
भारती घोष की सुरक्षा इंचार्ज की फायरिंग से 1 TMC कार्यकर्ता की मौत
भाजपा उम्मीदवार भारती घोष के साथ हुई बदतमीजी के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उनके साथ उनके सुरक्षा में तैनात इंचार्ज की फायरिंग से 1 टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हुई है। बता दें कि भाजपा की प्रत्याशी भारती घोष के साथ मतदान केंद्र पर कुछ लोगों ने बदसलूकी की थी। घोष ने इसके लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने वोट डालने के बाद 90 साल की बुजुर्ग महिला को लगाया गले, स्याही लगी उंगली के साथ खिंचवाई फोटो
भाजपा ने ममता पर साधा निशाना
बंगाल में मतदान के दौरान हिंसक घटनाओं को लेकर भाजपा ने ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया । भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ममता बनर्जी राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर राजतंत्र को गुंडातंत्र में तब्दील कर दिया है। 23 मई के बाद जनता ममता बनर्जी को अच्छे से जवाब देगी।





No comments:
Post a Comment