Breaking News
recent

पश्चिम बंगाल: BJP उम्मीदवार शांतनु ठाकुर के साथ दर्दनाक हादसा, पार्टी का दावा-हुई है साजिश

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण से पहले बंगाल बीजेपी के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल, बनगांव लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शांतनु ठाकुर के साथ दर्दनाक दुर्घटना हुई। इस सड़क दुर्घटना में वह बुरी तरह चोटिल हो गए।

दिल दहला देने वाली हैं घटना की तस्वीरें

घायल शांतनु ठाकुर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। घटना की तस्वीरेंं देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार रही होगी।

भाजपा ने जताई साजिश की आशंका

हादसे की जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि शांतनु ठाकुर उस वक्त जागुली से गाइघाटा की तरफ जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक सरकारी वाहन उनकी गाड़ी से टकरा गया। गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था, लेकिन यह साफ नहीं है कि गाड़ी कोलकाता पुलिस की ही थी। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका भी जताई है। गौरतलब है कि बंगाल की इस सीट पर आगामी पांचवे चरण पर ही चुनाव होने वाला है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ...



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.