Breaking News
recent

कलंकित हुआ बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता: दो साल तक नाबालिग बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार, मां ने उठाया ये कदम

सीकर।
राजस्थान के सीकर जिल में एक शर्मनाक घटना में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते तार-तार हो गए। पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दो साल तक रेप ( Father rape With Daughter ) करता रहा। मामला पलसाना के रानोली थाना इलाके के कोछोर गांव का है। यहां एक पिता अपनी ही नाबालिग पुत्री को दो साल से हवस का शिकार बना रहा था। पीडि़ता ने मंगलवार शाम को अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि कोछोर निवासी एक 14 वर्षीय नाबालिग लडक़ी ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि करीब दो साल से उसका पिता उसके साथ बलात्कार कर रहा है। इस दौरान पीडि़ता पर आरोपित पिता का ऐसा खौफ बैठ गया मासूम अपनी मां तक को बार बार हो रही ज्यादती के बारे में नही बता पाई। पीडि़ता नौंवीं कक्षा में पढ़ती है और गर्मी की छ़ुट्टियों में अपनी मां के साथ अपने ननिहाल सुरेरा मंढ़ा गई हुई थी। इस दौरान मासूम पीडि़ता ने जैसे तैसे हिम्मत जुटाकर अपनी मामी को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां को घटना का पता चला तो मां अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर रानोली थाने पहुंची।


पुलिस ने पीडि़ता का करवाया मेडिकल, आरोपित पिता फरार
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीडि़त नाबालिग का सीकर के एसके अस्पताल में मेडिकल करवाया है। मेडिकल करवाकर पुलिस ने पीडि़ता को मां के साथ घर भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी पिता को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। लेकिन वारदात के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.