बाड़मेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की बारहवीं परीक्षा का पहला परिणाम बुधवार को जारी होगा। दोनों नतीजे शाम 4 बजे घोषित हो सकते हैं। बाड़मेर जिले के 195 परीक्षा केन्द्र पर 24 हजार 203 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए है। यहां पंजीकृत 24 हजार 437 थे। उल्लेखनीय है कि सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग में 2 लाख 60 हजार 617 विद्यार्थी और वाणिज्य वर्ग में 42 हजार 146 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाएं सात मार्च से दो अप्रेल तक हुईं थीं।
परिणाम पर टिकी निगाहें
बोर्ड परीक्षा के परिणामों की उत्सुकता को लेकर परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की बेसब्री बढ़ गई है। लगतार उनकी निगाहें टीवी व सोशल मीडिया पर बनी हुई है। विद्यार्थी परिणाम घोषित का समय निर्धारित होने के बाद मोबाइल, टीवी व अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के जरिए बोर्ड परिणाम की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करते नजर आ रहे है।
परिणाम तैयार, 4 बजे होगा घोषित
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से निर्धारित समय से पूर्व परिणाम जारी करने व अन्य भी कई परिणाम जारी होने के बाद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी इस परिणाम जारी करने की कवायद शुरू कर दी।
यह भी पढ़िए, रिश्वत मामले में हत्थे चढ़े कांस्टेबल को जेल भेजा
बाड़मेर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम के हत्थे चढ़े कांस्टेबल धर्मपाल को जोधपुर सीबीआइ न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालसिंह भाटी ने बताया कि नागाणा थाना में कार्यरत आरोपी कांस्टेबल धर्मपालसिंह पुत्र हरलालसिंह निवासी बलारा, सीकर हाल पुलिस थाना नागाणा को 7 हजार रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया था। उसे जोधपुर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। उल्लेखनीय है कि कांस्टेबल ने मोबाइल गुमशुदगी मामले को रफा-दफा करने की एवज में रिश्वत लेते रंगो हाथों एसीबी के हत्थे चढ़ा था।





No comments:
Post a Comment