Breaking News
recent

थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन

बौंली. अलवर के थानागाजी में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के मामले में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसान नेता व भाजपा जिला मंत्री रामअवतार मीणा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम एसडीएम बद्रीलाल राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिला मंत्री रामवतार मीना ने घटना की निंदा की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। मीना ने चेतावनी दी है कि 72 घंटों में यदि कार्रवाई नहीं होती है तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।


दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
सवाईमाधोपुर. सीपीआई की जिला शाखा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर गत दिनों करंट हादसे में दो जनों की मौत के मामले में विद्युत निगम के खिलाफ मामला दर्ज कर दोषियोंं की गिरफ्तारी की मांग की है। जिला सचिव रामगोपाल गुणसारिया ने बताया कि निगम की ओर से कई क्षेत्रों में कई सालोंं से पुरानी विद्युत लाइन को बदला नहीं किया गया है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस दौरान रईस अहमद अंसारी, कालूराम मीणा आदि मौजूद थे। राजस्थान प्रगतिशील महिला फैडरेशन की जिला शाखा की कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर अलवर जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अध्यक्ष कंचनदेवी महावर ने बताया कि घटना के बाद महिलाओं में असुरक्षा का भाव है। इस दौरान शबनम आदि मौजूद थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.