Breaking News
recent

खाजूवाला में युवक की निर्मम हत्या, शव कुई में मिला

बीकानेर. खाजूवाला. क्षेत्र के गांव ४ केडब्ल्यूएम में एक कुई (शौचालय का गड्ढा) से युवक का कई दिन पुराना शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। यह युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला और सात दिन से गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की तो पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव कुई में डाला गया है। युवक की पहचान दो केडब्लयूएम निवासी राजपाल पुत्र गोवद्र्धनराम बावरी के रूप में हुई है।

 

खाजूवाला वृत्ताधिकारी देवानंद ने बताया कि राजपाल का शव चार केडब्ल्यूएम में ओमप्रकाश कुम्हार की ढाणी में बनी शौचालय की कुई से बरामद हुआ है। राजपाल की हत्या ओमप्रकाश ने गला घोंटकर की तथा बाद में शव को कुई की पट्टियां हटाकर उसमें डाल दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

 

यूं खुली वारदात

 

राजपाल अक्सर ओमप्रकाश की ढाणी जाता था। उसके गायब होने के बाद परिजनों ने ओमप्रकाश के परिवार पर संदेह जताया। पुलिस ने ओमप्रकाश के परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या कर शव घर में बनी कुई में डालना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकला।

 

हत्या का मामला दर्ज

 

थानाधिकारी विक्रमङ्क्षसह चौहान ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में पता चला कि राजपाल का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते हत्या की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के पिता गोवद्र्धनराम बावरी ने आेमप्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.