Breaking News
recent

समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कई गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार

पिड़ावा उपखण्ड के ग्राम कोलीखेड़ा में समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव आजादी के बाद से अब तक गांव को ग्राम पंचायत मुख्यालय खारपाकला से नहीं जोड़ा गया। वहीं गांव को 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पिड़ावा तहसील से हटाकर 15.20 किलोमीटर दूर नवनिर्मित सुनेल तहसील से जोड़ दिया गया। जिसका पूरा गांव विरोध कर रहा है। सूचना पर कार्यवाहक एसडीएम लक्ष्मीनारायण प्रजापति व डिप्टी वृद्धिचन्द गुर्जर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाईश के प्रयास कर रहे हैं। मतदान प्रारंभ हुए दो घण्टे होने को आए हैं लेकिन ग्रामीण जिला कलक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। और अब तक किसी भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया है।
खानपुर के भगवानपुरा गांव में सड़क निर्माण नही होने पर ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार। अब तब बूथ पर नही हुआ मतदान। आला अधिकारी गाव में फहुँचकर समझाइश में जुटे। एसडीएम और पुलिस उप अधीक्षक सहित प्रशाशनिक अधिकारी ग्रामीणों से कर रहे समझाइश। लेकिन ग्रामीण नही हुए मतदान के लिए तैयार।
पिड़ावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओसाव के ग्राम ओसाव का खेड़ा (फिरोजपुरा) में गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पक्की सड़क एंव नालियों के आभाव में घरों का गन्दा पानी मार्ग में जमा होने लोगों का काफी परेशानी होती है। इसी समस्या पर विधानसभा चुनाव के समय बीडीओ ने सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक भी समस्या का हल नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मतदान प्रारम्भ हुए ढाई घण्टे से अधिक का समय बीत गया है। लेकिन गांव के चार सौ मतदाताओं में से एक ने भी मतदान नहीं किया है। ग्रामीणों की समझाईश के लिए अब तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है।
झालावाड़ की डग विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 206 पर ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार। गांव में रोड नही बनने से नाराज है ग्रामीण। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 11 बजे तक शुरू नहीं हुआ मतदान



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.