Breaking News
recent

स्कूल प्रशासन ने भामाशाह को किया प्रेरित, बनाया प्याऊ, आज किया उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगा शीतल जल

सिरोही. आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनादर में अध्यनरत विद्यार्थियों को पीने के लिए अब शीतल जल मिलेगा। स्कूल में पानी की किल्लत व गर्मी के मौसम में पानी गर्म होने से विद्यार्थी व शिक्षकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्कूल प्रशासन की प्रेरणा से भामशाह ने पिछले दिनों प्याऊ बनाने की घोषणा की थी। इस पर भामाशाह हंसराज सोहनलाल राजपुरोहित परिवार ने तीन लाख रुपए की लागत से प्याऊ का निर्माण करवाया। इसका मंगलवार को लोकार्पण किया गया। वीर झाडोली स्थित वोवेश्वर महादेव मठ के संत रूपपुरी ने फीता काटकर लोकार्पण किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने भामाशाह परिवार का आभार जताया। इस मौके व्याख्याता निजाम खां, जेपाराम, शिक्षक दिनेश पुरोहित, दिनेश त्रिवेदी, धर्मेन्द्र मीना, रमेश पुरोहित, मुकेश, रूपेश आदि मौजूद थे।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता
माउंट आबू. पर्यटन स्थल माउंट आबू में पोलोग्राउंड के अरावली रंगमंच पर विभिन्न वर्गों में टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हुई। अंतर्राष्ट्रीय अंपायर महेंद्र सिंह उमट के नेतृत्व मेंंं हुई प्रतियोगिता के कैडेट वर्ग में युवराज सिंह विजेता, गौरव वैष्णव उप विजेता, जयकृत सिंह व मानवीर गुजराल तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में तेजपाल चौधरी विजेता बने, प्रवीण पटेल उप विजेता व सूर्यांश साधवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूथ वर्ग में सुमित भवानी विजेता, साहिल कुरेशी उपविजेता, प्रद्युमन सिंह उमठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.