Breaking News
recent

पाई समर कैंप को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह, छुट्टियों को बना रहे उपयोगी

भीलवाड़ा।

बच्चे कॅरियर के साथ ही आत्मरक्षा के प्रति सजग हो गए हैं। इसके प्रति रुचि को देखते हुए वे समर कैंप में गुर सीख रहे हैं। इसमें कई बेटियां भी शामिल हैं। राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) की ओर से चल रहे समर कैंप में सेल्फ डिफेंस कोर्स में बच्चों का गजब का उत्साह है। इस कोर्स में छोटे बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। कैंप में इस बार 48 कोर्स हैं। कैंप में प्रवेश के लिए पंजीयन अब भी सुबह सात बजे से ऑन दी स्पॉट भी हो सकेगा। प्रशिक्षण के लिए पांच ग्रुप बनाए गए हैं। समर कैंप के सहयोगी जिंदल सॉ लिमिटेड व माइंडिफिक ब्रेन साइंस एकेडमी हैं।

ये हैं प्रमुख कोर्स
ग्रुप-ए: एरोबिक्स, फिटनेस फोर फिमेल, क्रिकेट (आठ से 16 वर्ष ), सेल्फ डिफेंस, स्केटिंग, एडवांस इंग्लिश, स्पोकन इंग्लिश, इंग्लिश ग्रामर।

ग्रुप-बी: सालसा, अबेकस क्विक केलकुलेशन, सिंथे साइजर, पर्सनल्टी डवलपमेंट, हेयर-ब्यूटी केयर, स्केचिंग, हिप-होप, घूमर, ब्राइडल मेकअप, एंकरिंग, वास्तु, फड़, कोलाज पेंटिंग, पत्रकारिता, पेपर ज्वैलरी, सिल्क थ्रेड ज्वैलरी, इंटीरियर डिजाइनिंग, फ्लॉवर कार्ड मेकिंग, वेदिक मैथ्स।
ग्रुप-सी: वेस्टर्न डांस, बॉलीवुड डांस, लोकिंग पोपिंग, मेहंदी, क्ले आर्ट, पोट डेकोरेशन, कटेम्प्रेरी, गिटार, कैलीग्राफी, हेंड राइटिंग इम्प्रूवमेंट, फोटोग्राफी, फैशन डिजाइनिंग, मॉडलिंग, रैंप वॉक।

ग्रुप-डी: पिस्टल-राइफल शूटिंग, फन फूड, मल्टी भोजन पकाना, थ्रीडी प्रिंटिंग।
ग्रुप-ई: बॉडी बिल्डिंग, बेसिक कंप्यूटर, टेली, वेब डिजाइनिंग, कंप्यूटर हार्डवेयर, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, थ्रीडी ड्राइंग व एनिमेशन कोर्स।


यहां से ले सकते हैं पंजीयन आवेदन

राजस्थान पत्रिका कार्यालय पांसल चौराहा पुर रोड
महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय, साबुन मार्ग


20 मई से महिलाओं के फिटनेस का कोर्स शुरू

शहर में महिलाओं को अपने सेहत के प्रति जागरुकता को देखते हुए फिटनेस फॉर फिमेल कोर्स 20 मई से शुरू किया जाएगा। इसके लिए भी पंजीयन चल रहा है।
-----------

यहां से लें जानकारी
कैंप संबंधी अधिक जानकारी के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मोबाइल नंबर 79768-03856 पर संपर्क किया जा सकता है।


आज के समय में सेल्फ डिफेंस कोर्स बहुत जरूरी है। पाई समर कैंप में इसे अच्छे तरीके से सिखाया जा रहा है। गर्मी की छुट्टियों में यह कोर्स सीखेंगे तो बहुत काम आएगा।

कनिष्का माहेश्वरी, प्रतिभागी

जिस तरह परिजन बच्चों की पढ़ाई के प्रति चिंतित रहते हैं, उसी तरह थोड़ा सा ध्यान उनकी सुरक्षा पर भी देना जरूरी है। सेल्फ डिफेंस कोर्स बहुत जरूरी है।
नवनीत त्रिपाठी, अभिभावक


आज के समय की जरूरत सेल्फ डिफेंस। आत्मरक्षा का कोर्स सीखने के लिए गजब का उत्साह है। यह कोर्स एक बार सीख जाएंगे, तो जीवन में कहीं न कहीं काम आएगा।

रजनी भंसाली, सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.