Breaking News
recent

कैलाश ने अपनी मां के मंदिर में लगाई धोक, मानवेन्द्र ने की नियमित पूजा

बाड़मेर. लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर दोनों मुख्य प्रत्याशियों के लिए सबसे बेचैनी का दिन है। भाजपा के प्रत्याशी कैलाश चौधरी गुरुवार को सुबह बालोतरा में अपने निवास से रवाना होकर जाणियाणा अपने पेतृक गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मां के मंदिर में पूजा की। कैलाश ने बताया कि मेरी मां का यहां मंदिर बनाया हुआ है।

मैं उनसे आशीष लेने आया हूं। यहां से बालोतरा जाऊंगा और वहां से बाड़मेर आएंगे। उन्होंने कहा कि नतीजों को लेकर उत्साह आम आदमी है तो जाहिर है प्रत्याशी में भी होगा। जीत कितनी बड़ी होगी और कितने मतों से होगी यह जानकारी तो पल पल लेंगे। इसके अलावा देश की हर सीट को लेकर भी उत्साह बना हुआ है।

कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्रसिंह अपने निवास पर ही है। उन्होंने नियमित दिनचर्या प्रारंभ की है। मानवेन्द्र अपनी सुबह की पूजा में बैठे है। करीब डेढ़ घंटे की य पूजा रहेगी। मानवेन्द्र की पत्नी चित्रासिंह ने बताया कि नतीजों का लेकर उत्साह बना हुआ है। दिनचर्या में कोई विशेष फर्क नहीं है।

परिणाम को लेकर पल-पल की जानकारी की उत्सुकता है। इसके लिए कॉलेज परिसर से लगातार संपर्क में है। देश के नतीजों को लेकर भी उ त्सुकता है। मानवेन्द्रसिंह अपनी नियमित पूजा को कभी भी नहीं छोड़ते है इसलिए वे अपनी पूजा में बैठ गए है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.