नीमकाथाना. उपखण्ड के कंवरपुरा के जंगल में शनिवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। जिससे सैकड़ों हेक्टेयर वनस्पति जलकर राख हो गई। जंगल में आग लगने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। तेज हवाओं के चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पाटन रेंजर तेजपाल शर्माने बताया कि विभाग के कर्मचारी व ग्रामीणों की सहायता से आग पर देर शाम तक काबू पाया गया। आग से वनस्पति सहित जीव-जंतु जलकर राख हो गए।
ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
अजीतगढ़. निकटवर्ती ग्राम हरदास का बास गांव से गुजरने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों ने गांव के युवकों के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाया। शनिवार की शाम इन युवकों ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के साथ मारपीट की जिस कारण ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों ने इसकी शिकायत अजीतगढ़ पुलिस स्टेशन पर की।
ट्रैक्टर ट्रॉली चालक नरसी राम, शंकर लाल, बहादुर, रमेश, श्री राम, मनीष, अशोक, समेत कई ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों ने बताया कि हरदास का बास बस स्टैंड पर पिछले 3 दिनों से हरदास का बास बस स्टैंड पर गांव के कुछ युवक ठाकुर जी के मंदिर और गौशाला के नाम से रसीद बनाकर ट्रैक्टर चालकों से 50 रुपए की वसूली कर रहे हैं। चालकों को डर के मारे पैसे देने पड़ रहे हैं। शनिवार को युवकों ने वसूली के नाम पर एक ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर पैसे छीन लिए। इससे खफा ट्रैक्टर चालकों ने थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी सवाई सिंह ने आश्वासन दिया कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इधर हरदास का बास गोशाला के प्रेसिडेंट मानसिंह का कहना है कि जो गोशाला के नाम पर रसीद बुक है, वह सही है, क्योंकि हरदास का बास हो कर कई ओवरलोड डंपर इस स्टैंड से गुजरते हैं, जिस कारण कई बार भारी हादसा हो गया जिस कारण गौशाला कमेटी ने इन लोगों को रसीद बुक दे कर प्रति डंपर 50 रुपए की रसीद काटना तय किया लेकिन इन युवकों ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के साथ जो मारपीट की वह गलत है। हमने ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को भी समझाया ये ट्रैक्टर ट्रॉली चालक जो गोशाला के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं वह गलत है।





No comments:
Post a Comment