Breaking News
recent

मारवाड़ी होते हैं जुबान के पक्के : मोदी तुझसे बैर नहीं...

पाली। मारवाड़ी होते हैं जुबान के पक्के : मोदी तुझसे बैर नहीं..., आगा रेइजो जाय है...इस बार 2014 की इवीएम ही खोली गई... जैसे मैसेज गुरुवार को पूरे दिन सोशल मीडिया के गु्रपों में चलते रहे। ज्यों ही पहला रुझान सामने आया उसके बाद से लेकर रात तक लगातार लोग मैसेज करते रहे। कई मैसेज ऐसे पार्टियों पर ैिा तो कई जीतने वाली पार्टी का मजाक बनाने वाले रहे। कई मैसेज में हमारे पड़ौसी देश को भी लपेटा। इनमें सबसे अधिक चलने वाला मैसेज मोदी है तो मुमकिन है... चौकीदार प्योर है इसलिए जीत स्योर... पिछली बार काशी ने गंगा पुत्र बनाकर बुलाया था तो इस बार केदारनाथ में धुणी रमाई... आदि मैसेज रहे। विपक्षियों को घेरने में तो लोगों ने कोई कसर ही नहीं छोड़ी, इधर हारने वाली पार्टियों के प्रत्याशियों की तरफ से मैसेज बहुत कम किए है।

ऐसे-ऐसे आए मैसेज
-जोधपुर से ... गहलोत आगे-आगे चल रहे है पीछे-पीछे ....गहलोत चल रहे हैं।
-सब न्यूज वाले कह रहे सबसे तेज नतीजे हमारे पास, इनको कौन समझाए 2024 के नतीजे अमित शाह के पास पड़े है।
-जनता को भारी नुकसान 72 हजार के साथ अब आलू से सोना बनाने वाली मशीन भी गई।
-मध्यप्रदेश के सीएम अपने सारे विधायकों को बुलाकर कह रहे हैं मां कसम लगेगी जो मोटा भाई का फोन उठाया।

फोटो व कार्टून भी छाए रहे
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश यादव, सोनिया गांधी के साथ मोदी-शाह, स्मृति इरानी आदि के फोटो छाए रहे। इनसे भी अधिक इन सभी के कार्टून सोशल मीडिया के हर गु्रप में पूरे दिन चलते रहे। कई लोगों ने सिर्फ इनको फोरवर्ड किया तो वहीं कई लोगों ने खुद मैसेज व कार्टून बनाकर भी पोस्ट किए।

परिणाम जानने टीवी के बजाय सोशल मीडिया पर सक्रियता
परिणाम के रुझान आने शुरू होने के बाद से लेकर परिणाम घोषित होने के बाद भी सोशल मीडिया पर पल-पल की जानकारी आती रही। लोग पूरे देश की हर सीट का परिणाम गु्रपों और सोशल मीडिया पर देखते रहे। टीवी की तुलना में बहुत अधिक युवा और अन्य लोग सोशल मीडिया के माध्यम से ही तस्वीरे, वीडियो और समाचारों से अपडेट रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.