Breaking News
recent

नकदी और जेवरात पर हाथ साफ

भाड़ौती. भाड़ौती चौकी क्षेत्र के शेषा गांव में खेत पर किसान के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। बीती रात चोरों ने पीडि़त किसान के 61 हजार 200 रुपए नकद और जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। भाड़ौती चौकी के हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह ने मौका मुआयना किया। पीडि़त मुकेश पुत्र प्रताप मीणा ने बताया कि नकदी और जेवरात मकान के अंदर अटैची में रखे हुए थे। चोरों ने अटैची का ताला तोड़कर 61 हजार 200 रुपए, एक अंगूठी व एक सोने का हथफूल चुरा लिया।

मारपीट का मामला दर्ज

मलारना डूंगर. पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार बिलोली नदी निवासी रामबाबू (36) पुत्र रूपनारायण शर्मा के पर्चा बयान के आधार पर इसी गांव के मुकेश व कमलेश पुत्र चिरंजी को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार पीडि़त रात अपने एक साथी के साथ चाय की केबिन पर बैठा था। इतने में सामने से मुकेश पुत्र चिरंजी व उसका एक साथी हाथों में ल_ इस दौरान मुकेश का भाई कमलेश भी अपने अन्य तीन साथियों के साथ आया। सभी ने लाठी डंडों से मारपीट की। चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी भाग निकले।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.