चार दिन पहले लटका था फंदे पर
छोटीसादड़ी. क्षेत्र के केसुंदा गांव में एक युवक ने मकान की छत पर एक कड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करीब 4 दिन पहले की बताई जा रही है। युवक ने फांसी लगाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है। आत्महत्या करने की वजह विवाह को लेकर परिजनों में असमंजस स्थिति होने की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी रवींद्रसिंह चौधरी ने बताया कि मृतक की मां की रिपोर्ट पर युवक को पाबंद करने को लेकर पुलिस केसुन्दा जाकर पता लगाया और तीन दिन तक घर पर नहीं मिलने पर शनिवार को पुलिस पहुंची और पता लगाया कि अपने मकान में छत के कड़े पर युवक लटका मिला। मकान के दो दरवाजे है। 14 मई को विवाह की बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई थी। उसके बाद राजेश की मां अपने रिश्तेदार के वहां शादी समारोह में चली गई थी। राजेश ने फोन कर अपनी मां को केसुंदा आने के लिए बोला था। राजेश की मां ने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दी थी कि राजेश आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। इस पर पुलिस राजेश को पाबंद करने के लिए तीन बार उसके घर पर गई, लेकिन ताला लटका हुआ मिला। शनिवार को पुलिस जब केसुन्दा गांव उसके घर पर पहुंची तो वह नहीं मिला। इस पर पुलिस ने घर के पीछे वाले दरवाजे से घर में जाने का प्रयास किया। लेकिन वह भी बंद मिला। बाद में पुलिस ने पड़ोसी के मकान की छत से उसके कमरे में पहुंची। इस दौरान युवक का शव कड़े से लटकता मिला। पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में युवक को फंदे से उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए छोटीसादड़ी के मुर्दाघर लाया गया। यहां मेडिकल बोर्ड से युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
चितौडगढ़़ में रेस्टोरेंट का संचालन कर रहा था
जानकारी अनुसार चित्तौडगढ़़ में हाल ही में मृतक युवक राजेश ने रेस्टोरेंट खोला था। जिसका संचालन कर रहा था और एक दिन केसुन्दा गांव पहुंचा। मां से विवाह की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट
मृतक युवक ने फांसी लगाने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमे यह बताया गया है कि सुसाइड नोट में सबसे पहले इष्ट देवता का जिक्र करते हुए लिखा कि क्या लेकर आये हैं और क्या लेकर जाएंगे?ï मेरी बहना, मैं तेरे लिए कुछ नहीं कर सका, हो सके तो मुझे माफ करना। और आगे उसने लिखा कि मेरे रेस्टोरेंट चलाने के लिए जो वस्तुएं जिस व्यक्ति से लाया हूं उनको लौटा देना।





No comments:
Post a Comment