नई दिल्ली। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर का नामांकन रद्द हो गया। नामांकन रद्द होने के बाद तेज बहादुर अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। तेज बहादुर के नामांकन रद्द होने के बाद सियासत भी शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि इतिहास में ऐसे कम मौक़े होंगे जब उस देश का जवान अपने PM को चुनौती देने को मजबूर हो पर इतिहास में ये पहला मौक़ा है कि एक PM एक जवान से इस क़द्र डर जाए कि उसका मुक़ाबला करने की बजाए तकनीकी ग़लतियां निकाल कर नामांकन रद्द करा दें मोदी जी, आप तो बहुत कमज़ोर निकले। देश का जवान जीत गया।
इतिहास में ऐसे कम मौक़े होंगे जब उस देश का जवान अपने PM को चुनौती देने को मजबूर हो
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 1, 2019
पर इतिहास में ये पहला मौक़ा है कि एक PM एक जवान से इस क़द्र डर जाए कि उसका मुक़ाबला करने की बजाए तकनीकी ग़लतियाँ निकाल कर नामांकन रद्द करा दे
मोदी जी, आप तो बहुत कमज़ोर निकले। देश का जवान जीत गया https://t.co/Bwb9qJEmyf
अखिलेश यादव ने साधा निशाना
वहीं पार्टी प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार घबराई है इस लिए नामांकन रद्द किया वाराणसी की जनता जवाब देगी। बता दें कि तेज बहादुर का नामांकन पहले भी रद्द हो चुका है। तेज बहादुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया था । उसमें उसने गलत जानकारी दी थी। जिसके बाद आयोग ने नामांकन निरस्त कर दिया था। पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ तेज बहादुर यादव का पर्चा निरस्त हो जाने के बाद अब शालिनी यादव ही गठबंधन की प्रत्याशी हो सकती हैं। हालांकि तेज बहादुर कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।





No comments:
Post a Comment