सवाईमाधोपुर. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अनदेखी के चलते गेहूं खरीद और वेयर हाउस में जमा करने की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। वेयर हाउस के गोदामों पर ट्रक गेहूं अनलोड करने के लिए कई दिनों से खड़े हैं, लेकिन प्रक्रिया फिलहाल धीमी गति से चल रही है। ये ही वजह है कि चकचैनपुरा रोड पर दूर-दूर तक ट्रकों की लाइनें लगी है।दरअसल, गेहूं की बम्पर आवक होने से इन दिनों जिला मुख्यालय पर चकचैनपुरा स्थित अमरूद मण्डी एवं रणथम्भौर रोड स्थित भारतीय खाद्य निगम लिमिटेड (एफसीआई) में ट्रकों की कतार लगी है। स्थिति ये है रणथम्भौर रोड स्थित एफसीआई के गोदाम में अनाज रखने की जगह नहीं बची है। ऐसे में वहां से ट्रकों में रखे माल को चकचैनपुरा स्थित मण्डी में भेजा जा रहा है।
सौ से अधिक ट्रकों की कतारें : भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों के बाहर पिछले कई दिनों से करीब सौ से अधिक गेहूं के ट्रक खड़े हैं। ट्रकों के बाहर खड़े रहने से ट्रक चालक परेशान है। जानकारी के अनुसार चकचैनपुरा स्थित अमरूद मण्ड गोदाम व रणथम्भौर रोड स्थित एफसीआई गोदाम में जिले सहित एक दर्जन से अधिक शहरों से गेहूं आ रहा है। इनको एफसीआई गोदाम में रखवाना होता है। पिछले कई दिनों से गेहूं के ट्रक गोदाम के बाहर खड़े हैं, लेकिन एफसीआई सुध नहीं ले रहा है। ट्रक अनलोड नहीं होने से माल के बारिश आदि प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने का भी अंदेशा है। लंबे समय से ट्रक गोदाम में नहीं लेने और माल खाली नहीं कराने से ट्रक चालकों की मजदूरी प्रभावित हो रही है।
यहां से आ रहा माल
जिला मुख्यालय पर कापरेन, देईखेड़ा, कोटा-बूंदी इन्द्रगढ़, खातौली, बहरावण्डा खुर्द, खण्डार व सवाईमाधोपुर मण्डी आदि स्थानों से माल आ रहा है।
फैक्ट फाइल
80 हजार मीट्रिक टन भण्डारण क्षमता चकचैनपुरा 22 गोदाम बफर कॉम्प्लेक्स में 90 से 100 ट्रक प्रतिदिन आ रहे 1200 मीट्रिक टन भराव क्षमता रणथम्भौर रोड एफसीआई गोदाम में 70 मजदूर लगे हैं माल को उतारने में 30 से 32 हजार कट््टे प्रतिदिन हो रहे खाली 60 ट्रक प्रतिदिन ले रहे माल खाली कराने के लिए एक किमी तक कतार एफसीआई की ओर से गेहूं की खरीद होने से बाहर से माल लादकर यहां पहुंच रहा है। ऐसे में चकचैनपुरा में गेहूं से भरे ट्रकों की कतार लगी हुई है। भारतीय खाद्य निगम का रणथम्भौर रोड स्थित गोदाम है। जगह नहीं बचने से ट्रकों को वापस चकचैनपुरा स्थित बफर कॉम्प्लेक्स गोदाम में भेज रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के चलते माल खाली नहीं हो पाया था। अब ट्रकों से माल उतरवाकर गोदाम में पहुंचाया जा रहा है। माल उतारने के लिए करीब 70 श्रमिक लगे हैं। प्रतिदिन 30 से 32 हजार गेहूं के कट््टे खाली किए जा रहे हैं।
ओमप्रकाश मीना, प्रबंधक, एफसीआई, 22 गोदाम चकचैनपुरा





No comments:
Post a Comment