Breaking News
recent

शिविर में सीखे हुनर को मंच पर साकार कर खूब बटोरी तालियां

पाली। शहर नगर परिषद ऑडिटोरियम हॉल में बुधवार शाम को पत्रिका पाई समर कैम्प का समापन समारोह व पाई ग्रैण्ड फिनाले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस डेयरी के एमडी करूण चंडालिया, डॉ. रोशनलाल जैन हॉस्पिटल के एमडी प्रवेश जैन, ऐश्वर्या कॉलेज के डायरेक्टर ताजवीरसिंह व सैंट्रल एकेडमी स्कूल की नैना मेडतवाल ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पत्रिका पाई समर कैम्प में भाग लेने वाले प्रशिक्षार्थियों ने कार्यक्रम में
नृत्य, गायन, गिटार वादन आदि की प्रस्तुति दी। अपने बच्चों के मंच पर
प्रस्तुति देते देख अभिभावक भी तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई करते नजर
आए। गणपित वंदना के बाद रानी शर्मा एण्ड ग्रुप ने स्वागत गीत की
प्रस्तुति दी। उसके बाद अजय धारी एण्ड राज शर्मा ग्रुप ने आंख मारे...
गीत पर मनमोहक डांस की प्रस्तुति दी। एकरिंग बॉय संभव जैन, यश जैन ने
एकरिंग व गीत की प्रस्तुति दी। गौरव शर्मा एण्ड टीम ने गिटार वादन, कविता मेहता एण्ड टीम ने एरोबिक्स परफोमेंस, उमेश शर्मा एण्ड टीम ने हॉउस हिप होप डांस, एसके यादव एण्ड टीम ने इंग्लिश गीत की प्रस्तुति दी। अजय धारी एण्ड ग्रुप ने कोकाकोला तू... गीत पर मनमोहक डांस प्रस्तुत किया। उसके बाद कविता मेहता एण्ड टीम ने आकर्षक वस्त्रों में रैम्प वॉक कर खुब तालियां बटोरी। मोइनुद्दीन एण्ड टीम ने आत्मरक्षा को प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में राजस्थान पत्रिका पाली संस्करण के शाखा प्रबंधक
शैलेन्द्र जैन व संपादकीय प्रभारी रमेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित
किया। बेस्ट स्टूडेंट को किया सम्मानितकार्यक्रम में एरोबिक्स के बेस्ट
स्टूडेंट माही, ब्यूटी पार्लर में दिव्या पंवार, सेल्फ डिफेंस में
प्रियांशी जैन, बास्केटबॉल में साही नंदा, स्पोकन इंग्लिश में निकिता
राजपुरोहित, आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट में नेहल बडग़ुर्जर, सॉफ्ट टॉयज में अदिती,
कत्थक एंड क्लासिकल डांस में जया, योगा में गितांशु, स्केटिंग में अनवी
राव, पेटिंग में मयंक चौधरी, बॉलीवुड डांस में सुहानी बडग़ुर्जर, सिंगिंग
में यश जैन, एंकरिंग में संभव जैन, मेहंदी में भावना विरायच, कैलीग्राफी
में प्रज्ञा दाधिच, हॉउस हिप होप डांस में विदुशी अवस्थी, पर्सनलिटी
डेवलपमेंट में भावना अरोड़ा, गिटार में देवेश शर्मा व अबेकश में गगन
शर्मा को बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार अतिथियों के हाथों दिलवाया गया।
प्रशिक्षकों को भी किया सम्मानितकार्यक्रम में एरोबिक्स सहित अन्य का
प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक कविता मेहता, मोईनुद्दीन खान, राजू खान,
श्वेत यादव, रानी शर्मा, ट्विंकल चांदानी, मोहम्मद इमरान, तरूण शर्मा,
शारदा चौहान, अजयधारी, राज शर्मा, उदित बाठियां, एकता शर्मा, रक्षित
सोनी, डॉली जैन, उमेश मेवाड़ा, संदीप गोयल, गौरव शर्मा, दिनेश पंवार को
अतिथियों ने सम्मानित किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.