Breaking News
recent

विज्ञान हो या वाणिज्य, बेटियों का पलड़ा फिर भारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कक्षा १२ का परिणाम
चित्तौडग़ढ़. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणामों में भी बेटियों का पलड़ा भारी है। राजस्थान बोर्ड के बुधवार को जारी कक्षा 12 वाणिज्य व विज्ञान दोनों संकाय के परिणाम में चित्तौडग़ढ़ जिले में बेटियों ने बेटों से गुणात्मक व संख्यात्मक दोनों दृष्टि से श्रेष्ठ प्रदर्शन कर छाप छोड़ी है। परिणाम में खास बात यह भी रही की दोनों ही संकायों में५० फीसदी से अधिक छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। समग्र परीक्षा परिणाम भी बेटियों का बेहतर रहा। जिले में वाणिज्य संकाय का परिणाम ८९.९८ तथा विज्ञान संकाय का परिणाम ९१.०४ फिसदी रहा। शाम को परिणाम घोषित होते ही परीक्षार्थियों में ऑनलाइन परिणाम जानने की होड़ लग गई। सफलता पाने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। कई विद्यार्थियों ने ९० प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। वरीयता सूची जारी नहीं होने से हॉलाकि ये पता नहीं चल पाया कि राज्य या जिला टॉपर कौन रहा। जिला शिक्षा अधिकारी शांतिलाल सुथार ने बताया कि विज्ञान संकाय में कुल २४७९ विद्यार्थी प्रविष्ठ हुए जिसमें से प्रथम १४६५, द्वितीय ७६२ व तृतीय ६ व उत्तीर्ण २४ हुए तथा वाणिज्य संकाय में ९१८ विद्यार्थी प्रविष्ठ हुए जिसमें प्रथम ४०२, द्वितीय ३५८, तृतीय ६६ उत्तीर्ण हुए।

विज्ञान संकाय का १३ प्रतिशत बढ़ा परिणाम
जिले में विज्ञान संकाय का परीक्षाण परिणाम १३.०८ प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो सालों से विज्ञान संकाय का परिणाम घटता जा रहा था। वाणिज्य वर्ग में भी इस साल परिणाम में ०.२९ प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

परीक्षा दी पर परिणाम में तीन विद्यार्थियों को बता दिया अनुपस्थित
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को जारी परिणाम के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मण्डफिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल के विज्ञान संकाय के तीन बच्चें तनाव में आ गए। बच्चों ने जब ऑनलाइन अंकतालिका देखी तो रसायन विज्ञान में अनुपस्थित दिखा रखा था। प्राचार्य भरत भूषण कोशिक ने बताया कि सत्यनारायण चतुर्वेदी, राहुल सुथार, पूजा खटीक को अनुपस्थित दिखाया है जबकि इन बच्चों ने अन्य विषयों में प्रथम श्रेणी अंक प्राप्त किए है। डीईओ सुथार ने बताया कि प्रारंभिक तौर यह लापरवाही परीक्षा केंद्र की है जिन्होंने अनपुस्थिति की सूचना भेजने के दौरान रोल नंबर गलत अंकित कर दिए होंगे। हालांकि जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

चित्तौडग़ढ़ जिले का परीक्षा परिणाम
विज्ञान में पिछड़े
२०१६ ८०.६७
२०१७ ७९.९४
२०१८ ७७.९६
२०१९ ९१.०४
कॉमर्स में आगे बढ़े
२०१६ ८४.३०
२०१७ ८८.८९
२०१८ ८९.६९
२०१९ ८९.९८

हर्षिता ने पाए ९५ प्रतिशत से अधिक अंक
चित्तौडग़ढ़ के विद्या विहार स्कूल में अध्ययरत छात्रा हर्षिता खोखर ने विज्ञान संकाय में ९५ फीसदी अंक हासिल किए है। हर्षिता ने बताया कि उसका लक्ष्य डॉक्टर बनने का है। हर्षिता ने इसका श्रेय पिता बाबूलाल खोखर, माता रानी देवी खोखर सहित परिवार व गुरुजनों को दिया है। माना जा रहा है कि जिले में सर्वाधिक अंक हर्षिता ने ही प्राप्त किए है।

आधी से अधिक छात्राएं प्रथम श्रेणी में
विज्ञान संकाय
श्रेणी छात्र छात्राएं
प्रथम ८१६ ६४९
द्वितीय ५२८ २३४
तृतीय ०६ ००
पास २२ ०२
कुल १३७२ ८८५
वाणिज्य संकाय
श्रेणी छात्र छात्राएं
प्रथम १९० २१२
द्वितीय २६४ ९४
तृतीय ५८ ८
कुल ५१२ ३१४

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.