Breaking News
recent

पंजाब: बठिंडा में बोलीं प्रियंका गांधी, मोदी का झूठ आया देश के सामने

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) की लड़ाई अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। सातवें चरण के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) पंजाब के बठिंडा पहुंची। प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) और भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी झूठ की राजनीति करते हैं और उनका झूठ देश के सामने आ गया है।

प्रियंका गांधी के निशाने पर पीएम मोदी

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग खुद को राष्ट्रवादी और दूसरे को देशद्रोही कहते हैं। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि 70 सालों में देश में कोई विकास नहीं हुआ। लेकिन, बठिंडा के लोगों को पता है कि इन सत्तर सालों में देश का कितना विकास हुआ। कांग्रेस महासचिव ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2014 में मोदी ने कहा 15 लाख रुपये आपके खाते में डालेंगे। लेकिन, क्या किसी के खाते में कोई पैसे आए? क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? क्या लोगों को रोजगार मिला?

पीएम के पास लोगों से मिलने का समय तक नहीं- कांग्रेस महासचिव

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि हमनें किसानों का भला किया। लेकिन, कर्ज के कारण 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। किसान को उपज का दाम नहीं मिला। खाद और बीज नहीं मिला। देशभर के किसान पीएम से मिलने के लिए दिल्ली आए लेकिन वो उनसे नहीं मिले। प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह खुद विदेशों का दौरा करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम अमेरिका, जापान, चीन और पाकिस्‍तान घूमते हैं। पाकिस्‍तान में तो उन्होंने बिरयानी भी खाई, लेकिन अपने देश के लोेगों के लिए इनके पास समय नहीं है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.