Breaking News
recent

सेन समाज की अनूठी पहल...शगुन के एक रुपए में होंगे पीले हाथ !

 

कोटा. .कैसे विवाह होगा, कहां से इतना पैसा आएगा, कहीं ऐसा न हो कि सब कुछ करने के बावजूद बाराती रूठ जाएं। टेंट वाला एक लाख मांग रहा है, बैंड वाला 30 हजार...। रसोई का भी खर्चा है। जैसे जैसे बिटिया बड़ी होती जाती है, महंगाई के इस दौर में पिता को इसी तरह की चिंता सताने लगती है, पर यकी किजिए सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन कर गत वर्षों से समाज के लोगों को इस परेशानी से मुक्त कर रहा है।

Read More: बनेंगे त्रिग्रही योग ! इस दिन मनाई जाएगी शनि अमावस्या..

सेन जयंती पर बुधवार भी सेन युवा शक्ति समिति कोटा संभाग के तत्वावधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष महेश कुमार गौरस के अनुसार विवाह के लिए शगुन के तौर पर महज 1 रुपया लिया गया है। शगुन के एक रुपए में बेटी के हाथ पीले हो जाएंगे।

Read More: लापरवाही : सुखाकर डंप करनी थी स्लरी, टैंकर ही उड़ेल डाले ! एनजीटी के आदेशों की उड़ाई खुलेआम धज्जियां

अब तक कर चुके पांच सम्मेलन

समिति के अध्यक्ष गौरस के अनुसार समिति वर्ष 2013 से नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलनके आयोजन कर रही है। पहले सम्मेलन में 35, दूसरे में 31, तीसरे में 38, चौथे समेत 150 से अधिक बेटियों के ब्याह हो चुके हैं। इस वर्ष खड़े गणेशजी के मंदिर क्षेत्र में कोटा विश्वविद्यालय के पास 45 बेटियों का विवाह किया जाएगा।

 

Read More: इसे कहते है चटमंगनी पट ब्याह ! अंखियों ही अंखियों में बात चली... बात यहां तक पहुंची


कार्यक्रम शुरू

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार मंगलवार को महिला संगीत के साथ कार्यक्रम शुरू हुए। बुधवार को सुबह 9 बजे वरमाला, दोपहर 1 बजे पाणिग्रहण संस्कार होगा।

 

Read More: खुशियों के बीच आया दुल्हन का 'कुबूल-ए-पैगाम' तो शरमा गए दूल्हे राजा, कोटा में 131 जोड़े बने हमसफर

 

सेन युवा शक्ति समिति नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गई है



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.