दो दिन पहले टूटा पोल, जमीन पर विद्युत तार, रहवासी परेशान
- भीलों की बस्ती में विद्युत आपूर्ति बंद
समदड़ी. गांव भलरों का बाड़ा स्थित भीलों की बस्ती में दो दिन पूर्व टूटे विद्युत पोल को आज दिन तक ठीक नहीं करने से दर्जनों घरों की विद्युत आपूर्ति बंद है। इससे सैकड़ों जनों का सुख-चैन छीन गया है।
रेल लाइन के पास स्थित इस बस्ती में शनिवार दोपहर को तेज हवा से एक विद्युत पोल टूट गया था। इससे विद्युत के तार घरों के आगे जमीन पर नीचे गिर गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। पोल व तार टूटने पर डिस्कॉम ने दूसरा पोन पोल लगा व तार खींचने की बजाय विद्युत आपूर्ति को बन्द कर दिया। इस पर पिछले दो दिन से दर्जनों घरों की विद्युत आपूर्ति बन्द होने से भीषण गर्मी में रहवासियों की परेशानियां बढ़ गई है। उपभोक्ता सांवलराम ने बताया कि इसे लेकर उसने कई बार डिस्कॉम अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया। लेकिन वे सुनवाई नहीं कर रहे हैं। शीघ्र कार्य करवाने को लेकरवायदे कर रहे हैं। इससे रहवासी राहत को तरस गए हंै।





No comments:
Post a Comment