Breaking News
recent

जेसन रॉय ने सात सप्ताह की बेटी को किया शतक समर्पित, बेहद बीमार बेटी अस्पताल में है भर्ती

नॉटिंघम : क्रिकेटर की जिंदगी में कई बार ऐसे क्षण आते हैं, जब उसे निजी जीवन और टीम हित में से किसी एक का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ही खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो निजी जीवन की परेशानियों को किनारे रख कर टीम का हित सर्वोपरि रखते हैं। ऐसा ही कुछ काम इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने किया है, जिसकी सब ओर तारीफ हो रही है। वह सात सप्ताह पहले ही पिता बने हैं और उनकी बेटी की तबीयत बहुत खराब है। वह अस्पताल में है। इसके बावजूद जेसन रॉय इंग्लैंड के लिए पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच खेलने उतरे और मैच जिताऊ शतकीय पारी खेल डाली।

सीधे अस्पताल से आए मैच खेलने

जेसन रॉय मैच शुरू होने के पहले तक अस्पताल में अपनी बेटी के साथ थे। मैच शुरू होने के ठीक पहले वह मैच खेलने आए। इसके बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ चौथे मैच में खेलने के लिए मैदान में उतरे और मैच खत्म होते ही भागकर वापस अस्पताल चले गए। इस दरमियान उन्होंने 89 गेंदों में 114 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस मैच जिताऊ पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त ले ली है। उन्होंने अपना यह शतक अपनी बेटी को समर्पित किया है।

कहा- करियर की सबसे बेहतरीन पारी

इस शतकीय पारी के बाद जेसन रॉय ने कहा कि यह उनके करियर का सबसे बेहतरीन शतक है। उन्होंने यह शतक ऐसी स्थिति में लगाया है, जब उनके लिए मैच खेलना भी आसान नहीं था। वह अपने इस शतक को अपने परिवार की सबसे प्यारी सदस्य अपने बेटी के नाम करते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.