Breaking News
recent

लोकतंत्र का महापर्व शुरू, बूथों पर लगने लगी कतारें, आधे घंटे तक दो फीसदी मतदान

सीकर. देश की सबसे बड़ी पंचायत के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर काफी उत्साह नजर आया। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गई थी। इस दौरान कहीं कई जगह देरी मतदान शुरू होने की खबरे हैं। चुनाव के दौरान पहली बार वोट डाल रहे युवा मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा था। जिले के दांतारामगढ़, श्रीमाधोपुर, धोद, नीमकाथाना, खंडेला सहित ज्यादातर जगह मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी जो काफी देर तक बरकरार रही। नीमकाथाना के भाग संख्या 47 में बनाए गए मतदान केंद्र पर विधायक सुरेश मोदी ने अपना वोट डाला। सुबह साढ़े सात बजे तक दो फीसदी मतदान हुआ था। सीकर शहर के फतेहपुर रोड स्थित मतदान केंद्र पर कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया ने वोट डाला।
आदर्श मतदान केंद्र के बाहर सजावट
जिला मुख्यालय पर श्री कल्याण राजकीय सीनियर स्कूल के बाहर सजावट देखकर एक बार तो लोग ठिठक गए। दरअसल एसके स्कूल को जिला निर्वाचन विभाग ने आदर्श मतदान केंद्र बनाया है। इसको लेकर यहां रंग बिरंगी सजावट की गई है। इससे यहां का माहौल देखते ही बनता है।
---------------------------------
---------------------------------



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.