Breaking News
recent

प्रधानमंत्री मोदी ने थानागाजी रेप मामले में कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-कांग्रेस ने न्याय नहीं अन्याय किया है

अलवर. अलवर जिले के थानागाजी में महिला का पति के सामने हुए दुष्कर्म मामला अब देशभर में सुर्खियों में है। कई दिन से इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के गाजीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए थानागाजी दुष्कर्म मामले का जिक्र कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते तीन दिन से राजस्थान के अलवर की एक खबर धीरे-धीरे बाहर आने लगी है, वहां एक दलित बेटी के साथ 2 हफ्ते पहले कुछ दरिदों ने सामूहिक बलात्कार किया, लेकिन उन दरिंदों को पकडऩे के बजाए राजस्थान की कांग्रेस सरकार व पुलिस ने इस मामले को छिपाए रखा।

मोदी ने कहा कि राजस्थान में भी चुनाव थे, इसलिए वहां की कांग्रेस सरकार यह नहीं चाहती थी कि चुनाव से पहले यह खबर बाहर आए, ये लोग खबर को दबाना चाहते थे, गुनहगारों को दबाना चाहते थे, वोट बैंक बटोरना चाहते थेे, मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप बताइए जिसके साथ बलात्कार हुआ, उसे न्याय दिलाने के बजाए चुनाव बचाने का काम ये कांग्रेस की सरकार करती रही, यही कांग्रेस के न्याय की सच्चाई है, कांग्रेस को डर था कि दलित बेटी से बलात्कार की बात खुलने से उसके वोट पर असर पड़ेगा, इसलिए उन्होंने पीडि़त की बात को अनसुनी कर दिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय बलात्कार जैसी जघन्य बात को भी छिपाने की कोशिश की और इनके रागदरबारी भी भयंकर कांड को दबाते रहे और ये मोमबत्तियों वाले लोगों की मोमबत्तियों से बेइमानी का धआं निकल रहा है।

अवार्ड वापस करने वालों पर किया हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं अवार्ड वापसी गैंग से पूछना चाहता हूं कि अलवर की बेटी का बलात्कार हुआ, आपकी गैंग क्यों चुप बैठी है, कांग्रेस ना बेटी के साथ न्याय कर सकती है, ना बेटे के साथ, न्याय के नाम पर कांग्रेस ने हमेशा अन्याय कियाा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.