अलवर. अलवर जिले के थानागाजी गैंग रेप मामले में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीडि़त व उसके परिवार से मिले। राहुल ने पीडि़त को जल्द न्याय दिलाने की बात कही। इधर पुलिस भी इस केस के आरोपियों को जल्द सजा दिलाने का प्रयास कर रही है। गुरुवार को जहां पीडि़त से राहुल गांधी मिले, वहीं दूसरी ओर इस शर्मनाक कृत्य को करने वाले आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इन सभी 6 आरोपियों को 30 तारीख के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एडवोकेट कुलदीप जैन ने बताया कि सभी 6 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। जल्द ही इस मामले में चालान पेश किया जाएगा। इस मामले में केस ऑफिसर स्कीम के तहत जल्दी सुनवाई की जाएगी। वहीं पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन शर्मा ने बताया कि सभी अभियुक्त को आज कोर्ट में भेजा गया।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री गहलोत का कहना है कि इस मामले की चार्जशीट 1 हफ्ते में पेश की जाएगी, जिससे आरोपियों को जल्दी सजा मिले।
ये हैं गैंग रेप मामले में आरोपी
इस गैंग रेप मामले में छोटेलाल पुत्र नीलाराम गुर्जर निवासी रतनपुरा बानसूर, अशोक पुत्र बाबूलाल गुर्जर बड़ाल की वाल नाराणपुर, इंद्रराज गुर्जर पुत्र धर्मा गुर्जर प्रागपुरा जयपुर, हंसराज पुत्र रामस्वरूप गुर्जर कालाखोरा थानागाजी, महेश पुत्र ख्डग़ाराम गुर्जर बड़ाल की वाल नाराणपुर आरोपी है।





No comments:
Post a Comment