Breaking News
recent

दिल्ली तक रेल शुरू कराने के लिए लामबंद होने लगे लोग

दिल्ली तक रेल शुरू कराने के लिए लामबंद होने लगे लोग
नीमकाथाना. रविवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे, जयपुर के महाप्रबंधक के नीमकाथाना आने पर स्टेशन सलाहकार समिति तथा लोगों ने ज्ञापन सौंपकर दिल्ली-जयपुर मार्ग पर टे्रन चालने की मांग की है। स्टेशन सलाहकार समिति तथा लोगों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन के जरिए अवगत कराया कि नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर यात्रीभार अत्यधिक बना रहता है। इस स्टेशन पर प्रवासी राजस्थानी तथा सैनिक बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं। नीमकाथाना से जयपुर जाने के लिए यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ता है। इस रूट पर दिल्ली-जयपुर वाया नीमकाथाना व रींगस होते हुए टे्रन चलाई जाए, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके। वहीं पर लोगों ने टे्रनों का विस्तार करने की मांग रखी।
इन टे्रनों की रखी मांग
स्टेशन सलाहकार समिति तथा लोगों ने दिल्ली, जयपुर व अन्य बड़े शहरों के लिए टे्रन चलाने की मांग की। अजमेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस टे्रन को नियमित करने की मांग रखी तथा इस टे्रन की टिकट तुरंत दी जाए। वहीं फुलेरा-रेवाड़ी पैसेंजर गाड़ी का विस्तार किया जाए। वहीं फाटक नं. 76 पर आरयूबी का कार्य बंद है। इसे शुरू कराने की मांग की गई। इसके साथ ही चंडीगढ़-ब्रांदा व सराय रोहिल्ला-ब्रांदा सुपरफास्ट टे्रेन को नियमित किया जाए। इन टे्रनों में यात्री भार को देखते हुए इनका ठकराव का समय बढ़ाकर पांच मिनट किया जाए। महाप्रबंधक को इस दौरान अवगत कराया गया कि रेलवे स्टेशन पर एटीएम की सुविधा नहीं है। ऐसे में स्टेशन पर शीघ्र ही एटीएम लगाया जाये। वहीं टिकट आरक्षण काउंटर का समय सुबह सात सुबह सात से रात आठ बजे तक किया जाए। वहीं रविार को भी टिकट आरक्षण की सुविधा दी जाये। टे्रनों के विस्तार के साथ अन्य कई मांगे रखी गई।
रींगस. रेलवे के महाप्रबंधक राजेश तिवरी बाबा श्याम के दर्शन के लिए रविवार को विशेष कोच से रींगस पहुंचे। तिवारी की अगवानी के लिए रेलवे के आला अधिकारी रींगस स्टेशन पर मौजूद रहे। तिवारी बाद में कार से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए रवाना हो गए। महाप्रबंधक के दौरे को लेकर रींगस स्टेशन पर विशेष तैयारियां भी की गई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.