अलवर. गत 26 अप्रेल की दोपहर करीब 3 बजे। थानागाजी के दुहार चौगान मार्ग पर रेत के टीलों के बीच पांच दरिंदों ने पति के सामने ही पत्नी के साथ छह बार बलात्कार किया। ढाई घंटे तक दरिंदों की दरिंदगी झेल दोनों की रूह कांप गई। दोनों खूब चीखे-पुकारे, लेकिन उनकी आवाज रेत के टीलों से बाहर नहीं निकल पाई। घटना के 10 दिन बाद भी पति-पत्नी की आंखों में वो खौफ का मंजर साफ नजर आ रहा है।
घटना के बाद से बुरी तरह से डरे-सहमे पीडि़त दम्पती ने बताया कि उनके घर में शादी थी। कपड़े खरीदने के लिए वह 26 अप्रेल को दोपहर करीब ढाई बजे घर से बाइक पर सवार होकर नारायणपुर के लिए निकले। घर से कुछ ही दूरी पर दुहार चौगान मार्ग पर दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने उनके आगे बाइक लगा दी। रोकने के बाद युवक उनके साथ जबरदस्ती करने लगे।
पत्नी से छेड़छाड़ करने पर पति ने आरोपी युवकों में से एक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरोपी युवक आक्रोश में आ गए और जबरन पति-पत्नी को पकडकऱ सडक़ से दूर रेत के बड़े-बड़े टीलों के बीच ले गए। वहां सभी पांचों युवकों ने मिलकर दोनों के साथ मारपीट की और दोनों के कपड़े उतार दिए। फिर पति को बंधक बना उसकी आंखों के सामने ही पत्नी के साथ बारी-बारी से छह बार बलात्कार किया। दरिंदे ने अपनी दरिंदगी का मोबाइल से वीडियो भी बनाते रहे। दरिंदों ने उन्हें काफी डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी।
इसके बाद उन्हें वहीं छोडकऱ फरार हो गए। पति-पत्नी डरे-सहमे जैसे-तैसे घर पहुंचे। डर और बदनामी के कारण परिजनों तक को घटना के बारे में नहीं बताया। घटना के बाद से सदमे में आया पति अपनी पत्नी को घर छोडकऱ जयपुर चला गया। वह जयपुर से आईटीआई कर रहा है।
2 हजार छीने, 10 हजार और मांगे
घटना के दौरान आरोपियों ने पीडि़ता के पति की जेब से मोबाइल और 6 हजार रुपए छीन लिए। बाद में चार हजार रुपए और मोबाइल लौटा दिया। इसके बाद आरोपी युवकों ने महिला के पति को फोन कर उससे दस हजार रुपए मांगे। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। घटना को सुन घरवालों के होश उड़ गए और वह गहरे सदमे में आ गए।
गैंगरेप के बाद भी दरिंदे बेखौफ
गैंगरेप की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने के बाद बाद भी दरिंदे बेखौफ रहे। वे लगातार फोन पर पीडि़त दम्पती को धमकाते रहे और रुपए मांगते रहे। इतना ही नहीं उन्होंने गैंगरेप के कई वीडियो व्हाट्स-एप के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।





No comments:
Post a Comment