Breaking News
recent

जयपुर-हिसार ट्रेन का इंजन खराब, डेढ़ घंटे मार्ग रहा ठप

बसवा . अलवर-बांदीकुई रेल मार्ग पर गुल्लाना रेलवे स्टेशन के समीप हिसार-जयपुर शटल सवारी गाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी होने से करीब डेढ़ घण्टे रेल मार्ग बाधित रहा। बाद में बांदीकुई से इंजन भेजकर ट्रेन को बसवा ले जाया गया। इस पर रेल मार्ग सुचारू हुआ।
सुबह जयपुर से हिसार जा रही शटल सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय साढ़े 7 बजे गुल्लाना स्टेशन पर पहुंच गई। जहां इंजन खराब हो गया। इस बारे में रेल अधिकारियों को अवगत कराया गया। करीब साढ़े 8 बजे बांदीकुई से दूसरा पॉवर गुल्लाना भेजकर शटल सवारी गाड़ी को बसवा ले जाया गया। बसवा-बांदीकुई के बीच सिंगल रेलवे ट्रेक होने के कारण करीब डेढ़ घण्टे रेल मार्ग ठप रहा। इसके चलते अहमदाबाद- दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस को करीब डेढ़ घंटे एवं गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को आधा घंटे बांदीकुई स्टेशन पर रोकना पड़ा।

वहीं कटरा एक्सप्रेस को कुछ समय के लिए अरनिया स्टेशन रोकना पड़ा। इसी कड़ी में जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस को सवा घंटे बसवा एवं रानीखेत एक्सप्रेस को करीब आधा घंटे तक राजगढ़ स्टेशन पर रोका गया। ट्रेनों को अन्यत्र स्टेशनों पर रोकने के कारण यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। कई ट्रेनें देरी से गंतव्य पहुंची। एक्सप्रेस ट्रेनों को गुजारने के बाद पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया। यह ट्रेन करीब साढ़े तीन घण्टे देरी से रवाना हुई।


मंडावर. आगरा-बांदीकुई रेल मार्ग पर रेलवे ने मंडावर से बांदीकुई रेलवे स्टेशन के बीच करीब 31 किलोमीटर के रेलवे ट्रेक का विद्युतीकरण कार्य लगभग पूरा कर लिया है। मंडावर से बांदीकुई के बीच इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर ट्रायल लिया जा चुका है। सोमवार सुबह रेलवे सुरक्षा आयुक्त एके जैन व डीआरएम एसके सक्सेना ने विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

सुरक्षा आयुक्त ने कहा कि बहुत जल्दी ही आगरा से बांदीकुई के मध्य इलेक्ट्रिक गाडिय़ां दौडऩे लगेंगी। इस दौरान ग्रामीण जन स्वास्थ्य शिक्षा सेवा समिति के सचिव योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में मंडावर स्टेशन पर जयपुर से आगरा चलने वाली सवारी गाडिय़ों के ठहराव को लेकर डीआरएम व एडीआरएम एचएस राणा को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि प्रतिमाह मंडावर स्टेशन से सैकड़ों यात्री ट्रेन में सवारी करते हैं, लेकिन कई ट्रेनों का ठहवराव नहीं होने से परेशानी हो रही है।
सीआरएस ने मंडावर से बांदीकुई तक इलेक्ट्रिक इंजन में बैठकर निरीक्षण किया। गौरतलब है कि सुरक्षा आयुक्त एसके जैन ने भरतपुर से मंडावर के बीच पूर्व में ही निरीक्षण कर लिया था।


इससे पूर्व स्टेशन परिचालक द्वारा साफा व माला पहनाकर अधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सीनियर डीएसओपी सी. मधुकर, सीनियर डीएसटी योगेश मित्तल, सीएसआई राकेश कुमार, टीआई तारासिंह मीणा, सीनियर डीओएम एचएस उपाध्याय, सीनियर डीईएन ओपी मीणा, स्टेशन अधीक्षक सतीश मीणा, स्टेशन उप प्रबंधक आरपी मीना स्टेशन, खेरली अधीक्षक शिवराम मीना, नदबई स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार, कालूसिंह, योगेश अग्रवाल, रामनिवास गोयल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.