Breaking News
recent

मतगणना शुरू, यहां से जरा बचकर निकलना

 

अलवर. लोकसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह शुरू हो गई है। इसके चलते शहर के बीच की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। आप भी इसे समझ लेंगे तो कहीं जाम में नहीं फंसेंगे या फिर बीच रास्ते से वापस नहीं लौटना पड़ेगा। सुबह करीब छह बजे से मतगणना पूरी होने तक शहर के प्रमुख दो रास्तों से वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं शहर के बीचोंबीच जाने वाली रोडवेज बस व सवारी वाहन भी नहीं निकल सकेंगे।
यातायात थानाप्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि रोडवेज बस डिपो से एसएमडी तक बसें सुचारू रहेंगी। यहां से बहरोड़, कोटपूतली, खैरथल, नारनौल, तिजारा व भिवाड़ी जाने वाली बसों का रूट बदल दिया है। मतगणना के दिन ये बसें व सवारी वाहन एसएमडी से सीधे काली मोरी पुल से होकर हनुमान चौराहे से नमन होटल व टेल्को चौराहे से निकलेंगे। ठीक इसी तरह तिजारा, भिवाड़ी, बहरोड़, कोटपूतली की तरफ से आने वाली बसें शहर के बीच की बजाय टेल्को चौराहे से होते हुए हनुमान सर्किल से काली मोरी फाटक होते हुए आएंगी।
बाइक व कार से इधर से नहीं निकलें
बाइक व कार से आप रेलवे स्टेशन से एरोड्रम रोड होते हुए जेल चौराहे जाना चाह रहे हैं तो नहीं जा पाएंगे। कला कॉलेज के सामने का रास्ता बंद मिलेगा। जेल चारौहे से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ जाना चाह रहे हैं तो कला कॉलेज के सामने का रास्ता बंद मिलेगा। शिवाजीपार्क से एसएमडी सर्किल तक पूरा रास्ता कार, बाइक व पैदल जाने वालों के लिए खुला रहेगा। केवल रोडवेज बसें व सवारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
भीड़ यहां रुकेगी
जेल चौराहे के पास जिले भर से आने वाले पार्टी प्रत्याशियों के समर्थकों को खड़ा रहने की जगह मिलेगी। उनके वाहन दशहरा मैदान में खड़े होंगे। करीब चार हजार लोगों की भीड़ यहां पहुंचने की संभावना है।
मतगणना के दिन सुबह छह से मतगणना तक रहेगी यातायात व्यवस्था
- सुबह 6 बजे से मतगणना तक (करीब शाम चार बजे तक) यह व्यवस्था रहेगी।
- जेल चौराहे से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ट्रांसपोर्ट नगर से जेल चौराहे की तरफ नहीं आ सकेंगे।
- एरोड़्रम रोड से जेल चौराहे की तरफ नहीं आ सकेंगे। जेल चौराहे से एरोड्रम रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- एरोड्रम रोड से सीधे तिजारा पुल जाना है तो कर्मचारी कॉलोनी होते जा सकेंगे।
- तिजारा फाटक पुलिया से एरोड्रम रोड जाना है तो कर्मचारी कॉलोनी होते हुए रेलवे पटरी के साथ वाली रोड से निकल सकेंगे।
———————
रोडवेज व सवारी बस नहीं मिलेंगी
- बहरोड़, कोटपूतली, नारनौल व खैरथल जाने वाली रोडवेज बसें व सवारी वाहन एसएमडी सर्किल पर ही रुकेंगी। इसके आगे ये बसें रेलवे स्टेशन व एरोड्रम रोड होते हुए जेल चौराहे की बजाय काली मोरी फाटक पर बने पुल से नमन होटल होते हुए टेल्को चौराहे पर निकलेंगी।
- बहरोड़, कोटपूतली, नारनौल व खैरथल व तिजारा, भिवाड़ी की तरफ से आने वाली रोडवेज व सवारी वाहन भी टेल्को चौराहे से नमन होटल होते हुए काली मोरी पुल से एसएमडी सर्किल होते हुए बस डिपो जाएंगे।
—— नंगली सर्किल, बिजलघर चौराहा, भगत सिंह सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, जेल चौराहा, शिवाजीपार्क, एरोड्रम रोड, पुराना पुलिया, रेलवे स्टेशन से रोडवेज बसें व सवारी वाहन नहीं निकलेंगे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.