Breaking News
recent

आखिरी चरण के लिए सियासी दलों ने झोंकी ताकत, तीन राज्यों में पीएम मोदी की सभा, राहुल भी भरेंगे हुंकार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी और सातवें चरण के लिए प्रचार जारी है। सियासी दलों के नेता अंतिम चरण के प्रचार प्रसार के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई हैं । इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में सभाओं को संबोधित करेंगे। तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब में रैली करेंगे। राहुल गांधी पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर में लोगों को संबोधित करेंगे। पंजाब में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस को पंजाब से इस लोकसभा चुनाव से काफी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें: अलवर गैंगरेप पर गरमाई यूपी की राजनीति, दलित मुद्दे पर मोदी और माया ने एक दूसरे को घेरा

पीएम मोदी की यहां होंगी सभाएं

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन राज्यों में सोमवार को एक साथ रैली करेंगे। पीएम मोदी मध्य प्रदेश के रतलाम में सुबह 9 बजे पहुंचेंगे और यहां एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1 बजे हिमाचल प्रदेश के सोलन में सभा को संबोधित करेंगे। हिमाचल प्रदेश के बाद वो पंजाब के भटिंडा में दोपहर 3: 20 बजे सभा को संबोधित करेंगे।

बाकी बची सीटों पर 19 मई को होगा मतदान

आखिरी चरण का चुनाव

बता दें कि पंजाब, मध्यप्रदेश हिमाचल प्रदेश समेत 8 राज्यों में 59 सीटों पर 19 मई को आखिरी और सातवें चरण का मतदान होगा।

बंगाल- मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर में होगा चुनाव

झारखंड- राजमहल, दुमका, गोड्डा में होगा चुनाव

बिहार - नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद

उत्तर प्रदेश - आखिरी चरण में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज

मध्य प्रदेश - देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

पंजाब - सभी 13 लोकसभा सीटों पर एक साथ होगा मतदान

चंडीगढ़- 1 सीट पर मतदान

हिमाचल प्रदेश- 4 सीटों पर होगा मतदान

रिजल्ट- 23 मई को नतीजे आएंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.