इलाके में गर्मी का जबर्दस्त असर नजर आ रहा है। सुबह सूरज निकलने के साथ शुरू होने वाला गर्मी का दौर शाम तक बरकरार रहता है। शनिवार को भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। सुबह दिन की शुरुआत ठंडी हवा के साथ हुई लेकिन धूप निकलने के साथ ही गर्मी का दौर शुरू हो गया जिसका आसर शाम तक बना रहा। दोपहर में सडक़ों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। शहर की अंदरूनी कॉलोनियों में तो इक्का दुक्का लोग ही सडक़ों पर नजर आए वहीं मुख्य बाजार में भी ग्राहकी पर गर्मी का असर नजर आया।
गर्मी से निजात पाने के लिए लोग आइसक्रीम और शीतलपेय का सहारा लेते नजर आए वहीं पेड़ों की छांव में सुस्ताकर भी लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी के कारण इन दिनों दोपहर के समय चलने वाली रेलों और बसों में भी यात्री भार कम रहने लगा है। शनिवार को भी ऐसे ही हालात रहे। सुबह अथवा शाम को शहर से रवाना होने वाली रेलों और बसों की अपेक्षा दोपहर की गाडिय़ों में अपेक्षाकृत कम यात्री रहे।





No comments:
Post a Comment