Breaking News
recent

जुमे की नमाज पर दिखा उत्साह, मांगी अमन-चैन की दुआ

प्रमोद सोनी

उदयपुर. मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को रमजान-उल-मुबारक के पहले जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार मस्जिदों में पहुंचे। उन्होंने अपने गुनाहों की माफी मांगने के साथ ही एक-दूसरे को माहे रमजान की मुबारकबाद दी। उल्लेखनीय है कि रहमतों, बरकतों ओर नेमतों के पाक माह रमजान की शुरुआत मंगलवार को हुई थी।

चेतक सर्किल स्थित पलटन की मस्जिद में शुक्रवार को बड़ी संख्या में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। इमाम मौलाना मुर्तजा रिजवी ने रमजान की अहमियत बयान करते हुए कहा कि इबादत, बख्शीश और रहमतों की सौगात वाला माहे रमजान हमें मोहब्बत करना सिखाता है। नमाजियों ने अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए नेकी की राह पर चलने व देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। मुस्लिम महासंघ की ओर से 17वें रमजान यौमे जंग ऐ बद्र मौके पर पलटन की मस्जिद
में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन होगा।

शिया दाउदी बोहरा समाज

बोहरा समाज ने शुक्रवार को उत्साह से सामूहिक नमाज अदा की गई। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया। समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन ने बताया कि शुक्रवार को सभी मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा की गई। नमाज के बाद वसीले लिए गए और सभी मस्जिदों में अपने गुनाहों की मगफिरत के लिए मुकद्दस सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन की रुह के सवाब के लिए एवं 53वें दाई-उल-मुतलक डा. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन की उम्र दराजी के लिए और देश में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.