हजारों यात्रियों के लिए डेमू में यात्रा करना बड़ी सजा, रेलवे में यात्री सुविधा ना के बराबर
संधाड़ मारती डेमू, कचरे के पास बैठकर यात्रा करना मजबूरी
बाड़मेर पत्रिका
बाड़मेर से जोधपुर के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन में यात्रा करने वाले हजारों लोगों के लिए यह किसी सजा से कम नहीं है। । रेलवे की ओर से यात्री सुविधा को किए जाने वाले दावे इन तस्वीरों को देखकर हजारों कोसों दूर नजर आते है। सुबह तैयार होकर जब ट्रेन में पहुंचते है तो कोच ऐसा लगता है कि कोई कचरा पात्र बना हुआ हो। प्रत्येक कोच में जमा कचरा ट्रेन रवाना होने के दौरान यात्रियों को सताता रहता है। जब यात्री गंतव्य स्थान तक पहुंचता है तो सकून महसूस करता है। यात्रियों की परेशानी को लेकर सोमवार को पत्रिका टीम ने डेमू ट्रेन की व्यवस्थाएं देखी । तो इस प्रकार के नजारे सामने आए।
कचरे के पास बैठकर यात्रा करना मजबूरी
यात्री सीटों के पास में कचरे के ढ़ेर जमा मिले। ऐसे लग रहा था जैसे कई दिनों तक कोच की सफाई ही नहीं की। टे्रन चलने के दौरान कचरा उड़कर यात्रियों पर जा रहा था। इससे बड़ी समस्या यात्रियों के खाने के दौरान हुई। जब कचरा उड़कर खाने में गिर रहा था। ऐसे में हजारों यात्री रेलवे को कोसते नजर आए।
शौचालय के दरवाजों के कुंडी नहीं
ट्रेन में बने शौचालयों में कुंडी नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हुई। बिना कुंडी के शौचालयों का उपयोग करना मुश्किल हो रहा था। इससे बड़ी परेशानी महिला यात्रियों को हुई। सफाई नहीं होने के कारण शौचालय संधाड़़ मार रहे थे।
बंद पंखे तपा रहे गर्मी में
ट्रेन के कई कोच में पंखे बंद होने से यात्रियों को गर्मी में यात्रा करनी पड़ रही है । इसके साथ डेमू में यात्रियों के बैठने के लिए सीट छोटी होने से लम्बी दूरी में यात्रा करना मुश्किल हो रहा था। कमर दर्द के यात्रियों के लिए तो डेमू में यात्रा करना संभव ही नहीं।
बड़ी समस्या यह भी
बाड़मेर से जोधपुर के बीच चलने वाली डेमू का ठहराव भगत की कोठी होने के कारण यात्रियों को जितना किराया बाड़मेर से जोधपुर का देना पड़ता है। उससे ज्यादा किराया भगत की कोठी से जोधपुर का टैक्सी वाले को चुकाना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों के लिए टे्रन की यात्रा महंगी होती जा रही है।
धरातल पर दावे हो रहे फैल
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से किए जा रहे दावे धरातल पर रेलवे की पोल खोलते नजर आ रहे है। रेल की पर्याप्त साफ सफाई नहीं होने के कारण पूरी यात्रा के दौरान यात्री परेशान होते रहते है। इसका रख रखाव समय पर नहीं होने के कारण भी समस्या आ रही है। ऐसे में रेलवे की यात्रा सुविधा की जगह दुविधा बनती जा रही है।
व्यु
बैठना मुश्किल हो रहा है
डेमू ट्रेन के कोच में कचरा जमा होने से यात्रा करना मुश्किल हो रहा है। टे्रन में सुविधा कहीं नजर नहीं आ रही।
विनोद कुमार यात्री
मोनेटरिंग का अभाव
रेलवे की ओर से पर्याप्त मोनेटरिंग नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्री सुविधा नहीं के बराबर है।
ओगडाराम यात्री





No comments:
Post a Comment