Breaking News
recent

मौसम का बदला मिजाज, तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश

करौली।

राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला गया। करौली जिले में शनिवार शाम को आए अंधड़ से शहर में जनजीवन धूल धूसरित हो गया। करीब बीस मिनट के अंधड़ में तेज वेग की हवाओं से दुकानों के आगे लगे टीन टप्पर उड़ गए। वहीं, कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान कई जगहों की बिजली भी गुल हो गई।

 

यह भी पढ़ें :- राजस्थान में एक बार फिर तेज अंधड़ की चेतावनी, अगले 24 घंटे में 30 से 40 km की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना

 

अंधड़ व बारिश से तापमान में गिरावट आने सेे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह आसमान साफ होनेे से दिन चढने के साथ सूर्य की किरणें प्रखर होने से धूप तेज हो गई। तापमान के 40 के डिग्री पर पहुंचने से दोपहर में लू ने झुलसा दिया। दोपहर तक लोग लू के थपेड़ों और गर्मी से आहत रहे।

 

यह भी पढ़ें :- Weather Report : दो दिन बाद झुंझुनूं व सीकर में भयंकर बवंडऱ की चेतावनी

 

शाम करीब साढ़े तीन बजे अचानक मौसम के मिजाज में बदलाव से आकाश धूल से भर गया और अंधड़ आ गया। सडक़ों पर उठते धूल के गुबारों से रास्तों में एकबारगी राहगीरों व व दुपहिया वाहन चालकों की रेलमपेल कम हो गई। लोग धूल और अधंड़ से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर खड़े हो गए। करीब 20 मिनट के आंधी के दौर के बाद हल्की बूंदाबांदी से लोगों को धूल के गुबारों से राहत मिली। आकाश में फिर से बादल छाने से तापमान में गिरावट आने से मौमस खुशनुमा हो गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.