Breaking News
recent

बीकानेर में केन्द्रीय मंत्री गडकरी बोले, भारतमाला सड़क खाजूवाला से ही गुजरेगी

बीकानेर. केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को यहां रवीन्द्र रंगमंच में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि भारतमाला प्रोजेक्ट की सड़क खाजूवाला से होकर ही निकलेगी। इसे लेकर कांग्रेस लोगों में भम्र फैला रही है। उन्होंने एक्सप्रेस-वे के लिए ली जाने वाली किसानों की जमीन का मुआवजा भी बाजार भाव से देने का वादा किया। गडकरी ने कहा कि खाजूवाला में ही पूगल से सत्तासर होकर घड़साना-रायसिंहनगर तक भारतमाला सड़क बन रही है।

 

खाजूवाला के पूगल-दंतौर-गौडू-रणजीतपुरा-बाप तक सड़क जाती है। घड़साना से रावला, खाजूवाला, खाजूवाला से दंतौर का निर्माण कार्य सीमावर्ती क्षेत्र होने से एनएचआइ की जगह बीआरओ को दिया गया है। २८ जनवरी को ८६०.२६ करोड़ की लागत की १६२.४६ किमी तथा ८९५ करोड़ की लागत की २१२.१०७ किमी सड़क का शिलन्यास किया गया था। बीकानेर से सत्तासर, सांखला फांटा, बज्जू, बीकमपुर, टेचरी फांटा, श्रीकोलायत, आउ तक के हाईवे की डीपीआर बन रही है।

 

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे

गडकरी ने कहा कि अमृतसर से जामनगर वाया बीकानेर होकर सिक्स लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बन रहा है। यह लूणकरनसर, बीकानेर सदर व नोखा से गुजरेगा। उन्होंने जमीनों का किसानों को डीएलसी की जगह बाजार भाव से मुआवजा देने का वादा किया।
तालाब में उतरेगा प्लेन
गडकरी ने अपने भावी रोडमैप को साझा करते हुए कहा कि ८ करोड़ रुपए की कीमत का एेसा प्लेन लिया जाएगा, जो दिल्ली से उड़ेगा और श्रीकोलायत जैसे यहां के तालाबों पर उतर सकेगा।

 

बनेगा नोखा बाइपास

गडकरी ने नोखा बाइपास पर कहा कि इसका निर्माण चुनाव के बाद हो पाएगा। जिस कम्पनी को काम दिया गया, वह बीकानेर, नागौर बाइपास, पलाना, देशनोक, चरकड़ा, अलाय आरओबी का कार्य भी नहीं कर पाई। अब चुनाव के बाद ये कार्य होंगे।

 

परिवारवाद कैंसर

गडकरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद, जातिवाद कैंसर है। एमएलए की संतान एमएलए और सीएम की संतान सीएम बनाने की व्यवस्था को नकारना चाहिए। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल, अविनाशराय खन्ना, नारायण पंचारिया, नारायण चौपड़ा, जिलाध्यक्ष बिहारी बिश्नोई, सत्यप्रकाश आचार्य, यूनुस खान, सुमित गोदारा, ताराचंद सारस्वत, सहीराम दुसाद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गडकरी ने गायक गौरव स्वामी के गीत 'मैं देश नहीं झुकने दूंगाÓ का लोकार्पण किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.