Breaking News
recent

आप भी दंग रह जाएंगे किसानों से हुई इस ठगी को पढ़कर

 

चिड़ावा. झुंझुनूं जिले के बदनगढ़ गांव का एक व्यापारी किसानों से अनाज खरीद के नाम पर लाखों की चपत लगाकर गायब हो गया। किसानों ने व्यापारी की काफी तलाश की। मगर नहीं मिला। ऐसे में किसानों ने थाने पहुुंचकर मामला दर्ज कराया। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गोदारों का बास तन श्योपुरा निवासी भगवानाराम ने बदनगढ़ के अनाज व्यापारी सुरेश कुमार महाजन के खिलाफ रिपोर्ट दी।जिसमें बताया कि व्यापारी सुरेश कुमार लंबे समय से अनाज खरीद करता आया। इस साल व्यापारी ने पीडि़त भगवानाराम से अलग-अलग दिनों में 7 लाख 42 हजार 8 70 रुपए की सरसों खरीदी। व्यापारी सुरेश ने किसान भगवानाराम से जान-पहचान का फायदा उठाकर 17 लाख रुपए उधार भी ले लिए। जो कि 26 मई 2019 को लौटाने का करार किया था। व्यापारी सुरेश ने क्षेत्र के दर्जनों किसानों को भी विश्वास में लेकर लाखों रुपए का अनाज उठा लिया। तय समय पर अनाज का भुगतान नहीं होने पर भगवानाराम व अन्य किसान बदनगढ़ पहुंचे। जहां व्यापारी नदारद मिला, गोदाम पर ताला लटका हुआ था। ऐसे में किसानों को ठगी का संदेह हुआ। किसानों ने अपने स्तर पर व्यापारी की तलाश की। मगर नहीं मिला। जिस पर क्षेत्र के किसान एकत्र होकर थाने पहुंचे। किसानों ने सीआइ संदीप शर्मा को ठगी के बारे में बताया तथा व्यापारी के खिलाफ रिपोर्टदी। पुलिस ने आरोपी सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच एसआइ सुनील कुमार कर रहे हैं।

यह किसान हुए धोखाधड़ी के शिकार-
बदनगढ़ के व्यापारी सुरेश ने किसानों को विश्वास में लेकर लाखों की धोखाधड़ी की। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार व्यापारी ने चिड़ावा निवासी सुरेश कुमार बड़सरा से 2 लाख 43 हजार 78 7, बिगोदना के जितेंद्र सिंह से 49 हजार 162, बिगोदना के महेंद्र से 56 हजार 758 , चिड़ावा के मुकेश गोदारा से 1 लाख 6 2 हजार 333, गोदारों का बास के प्रताप सिंह से 2 लाख 38 हजार 716 , नरेश गोदारा से 1 लाख 49 हजार 540, प्रताप गोदारा से 1लाख 94 हजार 589, उम्मेद सिंह से 1 लाख 70 हजार 661, श्रीचंद नेहरा से 2 लाख 18 हजार 374, शिवराम सिंह से 8 लाख 3 हजार 16 3, लोकेश गोदारा से 9 लाख 45 हजार 710, दयाचंद गोदारा से 2 लाख 17 हजार 437, धर्मेंद्र गोदारा से 1 लाख 38 हजार 47, विजय सिंह गोदारा से 47 हजार 925, श्योपुरा के सुभाष से 1 लाख 15 हजार 320, रामस्वरूप गोदारा से 1 लाख 8 5 हजार 530, राधेश्याम गोदारा से 27 हजार 216 , पवन बेनीवाल से 1 लाख 26 हजार 949, दानवीर शर्मा से 3 लाख 5 हजार 8 44, रामप्रताप से 4 लाख 58 हजार 706 , संदीप से 5 लाख 24 हजार 101, चिड़ावा के रामकरण गोदारा से 1 लाख 77 हजार 120 रुपए का अनाज खरीदा। व्यापारी ने उक्त किसानों को 26 मई तक भुगतान देने की बात कही थी। मगर तय समय तक भुगतान नहीं मिला। व्यापारी के घर पर भी ताला जड़ा मिला। हालांकि धोधाखड़ी के शिकार हुए लोगों की संख्या बढऩे की संभावना है।

खेत से उठाता था अनाज-
व्यापारी किसानों के खेतों से ही अनाज खरीददाता था। लंबे समय से लेन-देन होने के कारण किसानों को भी व्यापारी पर भरोसा था। धोखाधड़ी के शिकार हुए किसानों ने बताया कि व्यापारी हर साल फसल निकलने के बाद खेतों से ही अनाज खरीद लेता था। ऐसे में किसानों को अनाज को मंडी में नहीं ले जाना पड़ता था। किसानों को खेत में ही बाजार भाव मिल जाता था। ऐसे में बदनगढ़ के आस-पास के दर्जनों गांवों के किसान व्यापारी सुरेश को ही अनाज देते थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.