Breaking News
recent

सीकर के इस जगह पर दो घंटे रुका रहा मतदान, जाने क्या था मामला


सीकर.

लोकसभा चुनाव के दौरान जहां मतदान के प्रति लोगों में काफी उत्साह नजर आया वहीं एक मतदान केंद्र पर अजीब से कारण से दो घंटे तक मतदान रुका रहा। दरअसल सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के डोटासरा गांव में मतदान केंद्र के पास लगे नीम के पेड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते ने सारा खेल बिगाड़ दिया। मतदान के बीच अचानक मधुमक्खियां भडक़ गई और लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में करीब डेढ दर्जन लोगों के जख्मी होने की खबरे हैं। इससे वहां अफरा तफरी मच गई और लोग मतदान केंद्र से दूर भागने लगे। लोगों ने किसी तरह खुद को बचाया। अचानक हुए घटनाक्रम एक बार तो सहम गए और बूथ के कमरों को बंद कर दिया गया। इससे मतदान को रोकना पड़ा। बाद में करीब दो घंटे बाद मधुमक्खियां शांत हुई और मतदान को फिर से शुरू करवाया गया। इस दौरान 15 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। इनको प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बाद में मतदान सुचारू रूप से चलने लगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.