Breaking News
recent

गवाह को दे रहे थे धमकी, अब कटेगी जेल में......

कोटा. हत्या के मामले में मुख्य गवाह व पड़ौसी को बयान बदलने व आरोपियों के पक्ष में बयान देने की धमकी देने वाले आरोपियों को रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
पुलिस को दी रिपोर्ट में गवाह अभिषेक सिंह ने बताया कि उसके भाई विजयसिंह की 18 अपे्रल 2018 को सात जनों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में चार आरोपी जेल में है। जबकि तीन आरोपी रेलवे कॉलोनी निवासी अरमान, जावेद व शाकिर जमानत पर थे। उसने बताया कि 14 मई को तीनों आरोपी उसके घर के बाहर आए तथा चिल्ला-चिल्लाकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 15 मई की दोपहर जब वह विनोद के साथ स्टेशन जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें रोक लिया तथा बयान बदलने व दूसरे गवाह अंकित को भी समझाने तथा बयान नहीं बदलने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों को भेजा जेल
पुलिस ने अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों रेलवे कॉलोनी निवासी मुसा आजाद (21), जावेद खान (19), शाकिर खान (19) को 22 मई को गिरफ्तार कर 23 मई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
यह था मामला
रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी विजय सिंह को हत्यारों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर उसकी मां ने हत्या से सात दिन पहले पुलिस अधीक्षक को उसके बेटे को बचाने के लिए परिवाद सौंपा था। हत्या से पहले विजयसिंह का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें उसकी हत्या की संभावना जाहिर की थी और उसकी हत्या करने पर तुले लोगों के नाम भी लिए थे। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की और हत्यारों ने धारदार हथियारों से रेलवे कॉलोनी अस्पताल के निकट विजयसिंह की नृशंस हत्या कर दी थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.