Breaking News
recent

बस और मोटरसाईकल में टक्कर से शिक्षक की मौत

क्षेत्र में कैचिया हनुमानगढ मुख्य मार्ग पर कैचियां से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव खोथांवाली के नजदीक शनिवार सुबह 11 बजे सरकारी अध्यापक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक गोपाल मेघवाल गांव खोथांवाली से मोटरसाइकल पर कैचियां की तरफ आ रहा था। इस दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई। इससे मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कैंचियां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव कब्जे में लेकर गोलूवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया । कैचियां चौकी पुलिस के अनुसार गोपाल मेघवाल गांव मम्मड़ का रहने वाला है और वह गांव खोथांवाली के सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने बताया की रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है । गोपाल मेघवाल की मौत का कारण सिर में गम्भीर चोट लगना बताया जा रहा है। शव गोलूवाला के चिकित्सालय के मोर्चरी रूम में रखवाया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.