Breaking News
recent

भोर की पहली किरण के साथ किया श्रमदान

रायपुर मारवाड़. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम अभियान को लेकर बर में सरपंच गजेन्द्र कंवर इंदा की देखरेख में एनिकट पर श्रमदान किया जा रहा है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी सरपंच इंदा ने दर्जनों महिलाओं के साथ एनिकट पर श्रमदान किया। जनहितार्थ से जुड़े इस अभियान से जुडक़र श्रमदान कर रही महिलाओं को देख गांव के कुछ प्रबुद्धजन भी वहां पहुंचे और श्रमदान किया। सरपंच इंदा ने बताया कि एनिकट की सफाई कर वहां खुदाई करवा रहे हैं। खुदाई से एनिकट में पानी की भराव क्षमता बढ़ जाएगी। बारिश के दिनों में एनिकट भर जाने से आस-पास के किसानो के कुएं रिचार्ज होंगे। साथ ही इस पानी का आमजन उपयोग भी कर पाएंगे। सरपंच ने बताया कि इस एनिकट के बाद रेलमगरा के तीनों एनिकट पर भी श्रमदान किया जाएगा।
बर सरपंच ने पिछले साल पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान से जुड़ कर बर के सार्वजनिक स्थलों पर पांच हजार पौधे लगाए थे। जिनमें से अधिकांश पौधे आज पेड़ का रूप ले रहे है। सरपंच इंदा ने पत्रिका के अमृतं जलम अभियान से भी जुडक़र श्रमदान कराने की पहल की है।
पूर्व सैनिकों के साथ ग्रामीणों ने किया श्रमदान
बाबरा. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् महाभियान के तहत बाबरा पंचायत के कोलपुरा स्थित माधा धो बीड़ा नाड़ी पर खुदाई कार्य व साफ-सफाई अभियान के लिए सोमवार प्रात: पूर्व सैनिकों के साथ ग्रामीणों ने सूरज की पहली किरण के साथ श्रमदान किया। श्रमवीरों ने पत्रिका के बैनर तले श्रमदान में भाग लेते हुए नाड़ी की खुदाई कर झाडिय़ों की साफ-सफाई की। पूर्व सैनिक लाडूसिंह, पूर्व सैनिक नन्दसिंह, पूर्व सैनिक नारायणसिंह, पूर्व सैनिक मदनसिंह, पूर्व सैनिक मोहन सिंह, पूर्व सैनिक सांवरसिंह ने श्रमदान करते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन के लिए जल स्त्रोतों की सार-संभाल जरूरी है। जल के अपव्यय रोकने के लिए नागरिकों को अब और अधिक जागरूक होने की जरूरत है। कोलपुरा ग्राम विकास कमेटी अध्यक्ष कप्तानसिंह ने जल संरक्षण में जागरूकता के लिए राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् महाभियान को महत्वपूर्ण बताया। पूर्व सैनिक नन्दसिंह ने जीवन में जल की सार्थकता पर विचार प्रकट किए। श्रमदान के दौरान पूर्व सैनिकों के साथ हरिसिंह, हीरासिंह, कोलपुरा ग्राम विकास कमेटी अध्यक्ष कप्तानसिंह, लक्ष्मणसिंह, फतेहसिंह, आजादसिंह, भीखाराम गुर्जर रामगढ़, प्रेमनाथ, सोहनसिंह, हनुमानसिंह नाहरपुरा, बन्नासिंह, दरियावसिंह, मानसिंह, नरेन्द्र नैनीवाल, कुलदीप वैष्णव, राहुल दवे सहित श्रमवीरों ने श्रमदान कर जल संरक्षण व संवद्र्धन का संकल्प किया।
बालकों ने भी दिखाई तत्परता
श्रमदान में जुटे पूर्व सैनिकों के साथ ग्रामीणों को श्रम करते देखकर आस-पास रहने वाले बालक भी पहुंच गए। बालकों ने छोटी झाडिय़ों को हटाकर सफाई कर भागीरथी अभियान में हिस्सा बने।
लौटोती में अमृतं जलम् अभियान कल से
जैतारण. ग्राम लौटोती में स्थित गांवाई तालाब की राजस्थान पत्रिका के महाभियान अमृतं जलम् के तहत सफाई एवं खुदाई कार्य बुधवार से किया जाएगा। इसकी रूपरेखा पर सोमवार को विस्तार से चर्चा की गई। सरपंच प्रहलाद सरगरा ने कहा कि सुखद कल के लिए बरसात के पानी का संचय करना चाहिए।
शिक्षाविद सुरेन्द्रसिंह उदावत ने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण होना चाहिए। पूर्व सरपंच शम्भुसिंह ने कहा कि उत्तम भविष्य के लिए बरसात के पानी का संरक्षण ही उपाय है। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी आनंदीलाल कुम्हार, उप सरपंच कप्तानसिंह उदावत, पूर्व सरपंच कल्याणसिंह, शिक्षाविद् बोदाराम राठी, अमराराम देवासी, वार्डपंच अलानूर, वार्डपंच रफीक, सेणाराम भीदादा, ओमप्रकाश, भेराराम, पप्पुदास, पप्पुराम गुर्जर, तेजाराम कुमावत, रतनाराम, पूसाराम चौकीदार, प्रेमदास, मनोहरसिंह, सुमेर चौकीदार, बरकत खां, हरजीराम कुमावत, भीदामी देवी, भावना गुर्जर, अमराराम कुमावत, रामलाल ढाडीया, भगवानसिंह, नाथूसिंह, ओमनाथ सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.