Breaking News
recent

सडक़ हादसों में चार गंभीर घायल

थोई. कस्बे में रविवार को दो हादसों में चार लोग गंभीर घायल हो गये। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 10.30 बजे बाइक से साईवाड़ निवासी करण तथा कांवट निवासी बजरंग थोई की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सिहोड़ी-तिलोकपुरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
थोई पुलिस पुलिस मौके पर पहुँची और गंभीर घायलों का थोई सीएचसी में भर्ती करवाया। सिर में गंभीर चोट तथा पैर में फ्रैक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि परिवार में रविवार को श्रीमाधोपुर भात लेकर जाना था परन्तु दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन थोई सीएचसी पहुँच गए। इसी तरह चीपलाटा की भारूकी ढाणी के पास दोपहर में बस-बाइक की भिड़ंत में दो जने गंभीर घायल हो गए। सूचना पर थोई पुलिस मौके पर पहुँची तथा घायलों का थोई सीएचसी में प्राथमिक उपचार करवाया। हालत गंभीर होने पर गुणी की ढाणी निवासी जयमल गुर्जर(50) तथा बहादुरमल (25) को जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया है।

मारपीट के परस्पर मामले दर्ज
खंडेला. थाना खंडेला में रविवार को मारपीट के परस्पर मुकदमें दर्ज हुए है। थानाधिकारी ने बताया कि बरसिंहपुरा निवासी रामदेव पुत्र भूराराम जाट ने मूलचंद, श्योपाल व गोविन्द के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं दूसरे पक्ष के बरसिंहपुरा निवासी मूलचंद पुत्र भोमाराम ने रामदेव व जितेन्द्र के खिलाफ रास्ते को खुर्द बुर्द करने पर रोकने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
फतेहपुर. कस्बे में कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद की है। कोतवाल उदय सिंह यादव ने बताया कि आठ मई को कस्बे के वार्ड 20 निवासी मोहम्मद असलम ने रिपोर्ट दी कि वह सावित्री नर्सिंग होम के पास से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस टीम ने रघुनाथपुरा बस स्टैण्ड से कांगनसर निवासी संदीप पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया। उदय सिंह यादव ने बताया कि संदीप बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। हाल ही में वह जमानत पर था। इसी दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.